विवेकानंद केंद्र दिल्ली शाखा ने मनाया ‘साधना दिवस’

नई दिल्ली.Open Search
Vivekananda Kendra Delhi branch celebrated ‘Sadhana Day’: विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की दिल्ली शाखा ने पिछले रविवार को माननिये एकनाथजी रानडे की जयंती को ‘साधना दिवस’ के रूप में मनाया। श्री निखिल यादव, प्रांत युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र, उत्तर प्रांत ने बताया कि ‘माननीय एकनाथजी ने बहुत कम उम्र से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होकर देश की सेवा की। उन्होंने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सनातन धर्म के संदेश को फैलाने और इस देश के हर घर में स्वामी विवेकानंद के संदेश को ले जाने के लिए, उन्होंने 1972 में विवेकानंद केंद्र की स्थापना की: जो की एक आध्यात्मिक प्रेरित सेवा संगठन है। उनकी साहित्यिक कृतियों में राउसिंग कॉल टू हिंदू नेशन (स्वामी विवेकानंद के संपूर्ण कार्यों का संकलन), सेवा ही साधना, विवेकानंद रॉक मेमोरियल की कहानी, और केन्द्र अनफोल्ड्स (मुख्य रूप से उनके पत्र) शामिल हैं। )। इसलिए उनकी जयंती केंद्र के स्वयंसेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो उन्हें अपने प्रेरणा के रूप में देखते हैं।
सुनामी की चेतावनी : आइलैंड में 7.0 की तीव्रता वाले झटके से हिली धरती
कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद केंद्र के चाणक्यपुरी कार्यालय में किया गया, जिसमें श्री एकनाथजी के उपदेशों पर चर्चा हुई, उसके बाद ध्यान सत्र हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली के कई हिस्सों से कार्यकर्ता शामिल हुए।