मस्जिद में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में 10 साल की एक लड़की से कथित तौर पर मस्जिद के अंदर छेड़खानी (Girl allegedly molested inside mosque) की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहम्मद इमरान (24) को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी सूचना जाफराबाद थाने को बुधवार को दी गई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने) और 341 (सदोष अवरोध) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी इमरान बिहार के किशनगंज का निवासी है। वह छात्रों को मस्जिद में पढ़ाता था। उन्होंने कहा कि इमरान अब न्यायिक हिरासत में है। पिछले महीने, उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक मदरसे में 11 साल के लड़के के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने के मामले में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया था।

News Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button