Manish Sisodia ने खिचड़ीपुर स्थित बस्ती विकास केंद्र का किया निरिक्षण

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने गुरुवार को खिचड़ीपुर, 6 ब्लॉक स्थित बस्ती विकास केंद्र का निरीक्षण किया| यहाँ उपमुख्यमंत्री ने पाया कि बस्ती विकास केंद्र लम्बे समय से बंद है और स्थानीय लोग अपने आयोजनों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है| निरीक्षण के दौरान श्री सिसोदिया ने पाया कि इस केंद्र को मरम्मत की भी जरुरत है| इसपर उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि केंद्र के मरम्मत के सभी पहलुओं पर तुरंत काम करते हुए 1 सप्ताह के भीतर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाये ताकि लोग पहले कि तरह इसका उपयोग कर सके और विभिन्न आयोजन कर सकें|
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,ये बस्ती विकास केंद्र काफी समय से बंद था और जनता की मांग थी कि सामुदायिक-सार्वजानिक कार्यक्रमों व आस-पास के नागरिकों के उपयोग के लिए इसे खोला जाये ताकि जनता इसका बेहतर ढंग से उपयोग कर सकें| उन्होंने कहा कि जनता कि इस मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए बस्ती विकास केंद्र को वापिस खोला जा रहा है| इस बाबत अधिकारीयों को निर्देश दिए गये है कि जरुरी मरम्मत करते हुए सप्ताह भर के भीतर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाए|
आसपास की जनता इससे काफी खुश है| लोगों ने बताया कि लम्बे समय से यह बस्ती विकास केंद्र बंद रहा है लेकिन ख़ुशी कि बात है कि उपमुख्यमंत्री ने इसपर संज्ञान लेते हुए अधिकारीयों को त्वरित कारवाई करते हुए इसे खोलने के निर्देश दिए है| लोगों ने कहा कि इसके खुलने से हमें बहुत फायदा होगा और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कहीं दूर जाने कि जरुरत नहीं होगी|
बता दे कि खिचड़ीपुर स्थित ये बस्ती विकास केंद्र पहले यह एक एनजीओ को संचालित करने के लिए दिया गया था| एनजीओ द्वारा इसका सही से संचालन नहीं किया जा रहा था और जिस कारण यह बस्ती विकास केंद्र काफी समय से बंद था|
*क्या होता है बस्ती विकास केंद्र*
दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के विभिन्न स्लम क्लस्टर में बस्ती विकास केन्द्र बनाये गये है| इन केन्द्रों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य यहाँ रहने वाले लोगों को विभिन्न आयोजनों के साथ-साथ सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए स्थान प्रदान करना है| कई बस्ती विकास केन्द्रों पर विभिन्न साझेदारियों के माध्यम से स्लम क्लस्टर में लोगों के अपस्किलिंग का काम भी किया जाता है|



