केजरीवाल का बड़ा ऐलान, श्रमिकों को मिलेगी पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध के कारण श्रमिकों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए आज एक बड़ा ऐलान किया है। सीएम श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में निर्माण कार्यों में लगे पंजीकृत सभी श्रमिकों को पांच हजार रुपए की वन टाइम आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। सीएम श्री अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान से दिल्ली में पंजीकृत हजारों श्रमिक लाभांवित होंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। मैंने श्रम मंत्री श्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान प्रत्येक निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5000 रुपए प्रतिमाह देने का निर्देश दिया है, जब निर्माण गतिविधियों की अनुमति नहीं है। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से 10 लाख से ज्यादा निर्माण श्रमिकों को फ़ायदा होगा और वित्तीय सहायता के तौर पर उन पर 500 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल भी प्रदूषण के चलते निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध होने के दौरान पंजीकृत 7 लाख से अधिक श्रमिकों को 5-5 हजार रुपए की वन टाइम वित्तीय सहायता दिया था और इस पर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च आया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार निर्माण श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। दिल्ली सरकार का कहना है कि श्रमिक हमारे देश के रीढ़ की हड्डी हैं, जो देश को मजबूती प्रदान करते हैं। मजदूर खड़े हैं तो हमारी इमारतें खड़ी हैं। इसलिए श्रमिकों के सम्मान व उनके हितों का ध्यान रखना सरकार की मुख्य प्राथमिकता में है। दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इसलिए श्रमिकों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए दिल्ली सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों को वन टाइम 5-5 हजार रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है। वित्तीय सहायता देने के लिए जल्द ही फंड जारी किया जाएगा और श्रमिकों को खाते में तत्काल वह राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। दिल्ली में हजारों की संख्या में निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। सरकार के इस फैसले से उन हजारों श्रमिकों को फायदा मिलेगा।
गत 30 अक्टूबर को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। दिल्ली सरकार ने सीक्यूएएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप के तीसरे चरण के अंतर्गत पाबंदियों को लागू करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक की निगरानी के लिए 586 टीमें बनाई है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में 521 वाटर स्प्रिंगलिंग मशीनें, 233 एंटी स्मॉग गन, 150 मोबाईल एंटी स्मॉग से गन पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button