रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘इश्क़ की राह पे’

सान म्यूजिक (SSAN MUSIC) कंपनी ने म्यूजिक वीडियो ‘तेरी आशिकी में’ का एक मिलियन व्यूज होने के बाद अभी हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘तेरा ज़िक्र’ को भी लॉन्च किया। सान म्यूजिक (SSAN MUSIC) कंपनी ने वर्ष 2022 में 500 से भी अधिक गीतों को प्रोड्यूस और रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में सान म्यूजिक के द्वारा अनारा गुप्ता और  कुमार गौतम अभिनीत रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘इश्क़ की राह पे’ का प्रोमो/टीज़र जारी कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में गीत और संगीत कौशल किशोर का है। म्यूजिक अरेंजर अरबिंदा नेओग, कैमरामैन उत्तम धकले हैं और निर्देशन सचिन प्रभाकर कारंडे ने किया है। ऑडियो मिक्स एंड मास्टरिंग डीप गोश्वामी ने किया है और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर लबले हीना बाफना ने किया है। सुप्रसिद्ध फिल्म प्लेबैक सिंगर रेखा राव ने गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है। राजस्थानी गीतों की सुपर सिंगर ,मखमली आवाज से हिन्दी और भोजपुरी सहित कई भाषाओं को समृद्ध करने वाली गायिका रेखा राव अब तक हजारों गीतों को अपना स्वर दे  चुकी हैं। अब तक उनके 1500 से ज्यादा गीत रिलीज हो चुके हैं। सिंगर रेखा राव के पिता जान माने गायक और संगीतकार थे, रेखा राव ने  उनसे ही गायिकी की तालीम ली। उनके पिता तेजकरण राव सुर सिंगर संसद से सुरमणि पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं । रेखा राव बचपन से ही आशा भोसले, लता मंगेशकर,  संगीतकार मदन मोहन और रविन्द्र जैन की फैन हैं।
मिस जम्मू रह चुकी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने बॉलीवुड में बहुत सी फिल्मों में लीड रोल निभाया है , हमेशा से चर्चा में रहने वाली अनारा गुप्ता भी इस म्यूजिक वीडियो को ले कर उत्साहित हैं , उन्होंने कुमार गौतम के साथ बहुत अच्छा अभिनय किया है दोनों की जोड़ी कमाल की लगती है। संगीत के क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर म्यूजिक कंपनी SSAN MUSIC (सान म्यूजिक) म्यूजिक वीडियो ‘इश्क़ की राह पे’ को अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर बहुत जल्द रिलीज करेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button