ज्ञानवापी: बड़ा दावा-सर्वे के दौरान मिला शिवलिंग

Image Source : Google

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में सर्वे का काम सोमवार को तीसरे समाप्त हो गया है. इस बीच परिसर से बाहर निकले सर्वे टीम में शामिल वादी पक्ष के पैरोकार सोहनलाल आर्य ने मीडिया से कहा कि सर्वे में बाबा मिल गए. उन्होंने दावा किया कि गुंबद, दीवार और फर्श के सर्वे के दौरान कई साक्ष्य दबे हुए से दिखे. आर्य ने आगे कहा कि ज्ञानवापी परिसर के भीतर तलाब में शिवलिंग भी मिला. वहीं कितना बड़ा शिवलिंग है इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया है. चौपाई के माध्यम से सोहन लाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जिन खोजा तिन पाइया ….. “बाबा मिल गए”.

हिंदू पक्ष की तरफ से मोहन यादव का कहना है कि ज्ञानवापी में वजूखाने या तालाब में 12 फीट 8 इंच व्यास का शिवलिंग मिला है। जो अंदर काफी गहरा हो सकता है। कहा गया है कि इस शिवलिंग का मुंह नंदी की तरफ और वजूखाने का पूरा पानी निकालकर इसे देखा गया था। आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने तालाब रूपी कुए की तरफ गई।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि सर्वे में शामिल एक सदस्य वरिष्ट पत्रकार डॉ रामप्रसाद सिंह- को ज्ञानवापी परिसर में जाने से पुलिस ने रोक दिया था. कुछ देर बैठाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया गया. सर्वे की जानकारी लीक करने के आरोपों में ये कार्रवाई की गई थी. वहीं वादी पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन अस्वस्थ होने के कारण पहले ही निकल गए. बाकी टीम अभी सर्वे कर रही है. सूत्रों के मुताबिक आज तहखाने के अंदर एक हिस्से में जमा मलबे व पानी को निकाल कर वीडियोग्राफी कराई गई. वहीं ज्ञानवापी के गुंबद की आज फिर वीडियोग्राफी हुई. इसकी बनावट की हाई लैंस कैमरे से फोटोग्राफी भी की गई.

आपको बता दें कि अदालत के आदेश के बाद शनिवार और रविवार को चार-चार घंटे में 80 से 85 फीसदी ही सर्वे ही हुआ था.17 मई को सर्वे रिपोर्ट वाराणसी की सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में पेश की जाएगी. इस मामले में यूपी प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि काशी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गई है. प्रमुख सचिव गृह ने बताया आज 2 घंटे में सर्वे का काम खत्म हो सकता है.

News Source : hindi.news18.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button