भाजपा ने दिल्ली को तबाह करने के लिए बनाया ‘बुलडोज़र से वसूली का प्लान : मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली| भाजपा दिल्ली को तहस-नहस करते हुए बुलडोज़र से वसूली करने का षड्यंत्र रच रही है| इस बाबत उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर भाजपा शासित एमसीडी द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने से रोकने की बात कही| शुक्रवार को एक एक प्रेस-कांफ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ये जानकारी दी| श्री सिसोदिया ने भाजपा के बुलडोज़र से वसूली के षड्यंत्र का खुलासा करते हुए कहा बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में बुलडोज़र से वसूली का बड़ा प्लान बनाया है और बुलडोज़र से वसूली के लालच के कारण पूरी दिल्ली को तहस-नहस करने में लगी हुई है|
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोज़र चलाने की तैयारी की है| आज भाजपा पूरी दिल्ली में बुलडोज़र लेकर घूम रही है क्योंकि उसने दिल्ली के 63 लाख लोगों को बेघर करने का पूरा प्लान बना लिया है|  उन्होंने कहा कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों और झुग्गियों में बने घरों में 60 लाख लोगों रहते है  और भाजपा का इन सबको तोड़ने का प्लान है| पहले तो भाजपा के नेताओं ने पैसे लेकर इन्हें अवैध तरीके से बसाया और फिर उन्हें तोड़ रही है| और इसके साथ-साथ डीडीए कॉलोनी में यदि किसी ने बालकनी-छज्जा बनाने या घरों में छोटे-मोटे अल्ट्रेशन करने वाले 3 लाख लोगों के मकानों को भी तोड़ेगी| भाजपा दिल्ली की 70% आबादी के घरों पर बुलडोज़र चलाकर उन्हें बेघर करने की तैयारी में है| दिल्ली के ये दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अबतक की सबसे बड़ी तबाही होगी|
श्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का एमसीडी में कार्यकाल पूरा हो चुका है फिर भी वो वसूली के लिए बुलडोज़र लेकर घूम रही है|  आम आदमी पार्टी, भाजपा के बुलडोज़र से वसूली के इस टुच्ची राजनीति का विरोध करती है| आज भारतीय जनता पार्टी की वजह से पूरी दिल्ली की जनता पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है| उन्होंने दिल्ली को जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का 1-1 कार्यकर्त्ता और दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है| चाहे हमें जेल जाना पड़े लेकिन बुलडोज़र को रोककर दिल्ली की जनता को तबाह होने से बचायेंगे|
श्री सिसोदिया ने चिट्ठी के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि दिल्ली में भारतीय  जनता पार्टी का 63 लाख लोगों कर घरों को तोड़ने का प्लान ऐसे ही चलता रहा तो पूरी दिल्ली में हाहाकार मच जाएगा इसलिए इसे समय रहते रोका जाए और गृह मंत्री भाजपा के नेताओं को समझाएं कि वे ऐसी हरकतें करना बंद करें| और उन लोगों की जबाबदेही तय करे जिन्होंने पैसे लेकर 17 सालों में ये निर्माण होने दिए| आम जनता के घरों पर बुलडोज़र चलाने से पहले भाजपा के इन नेताओं के घरों पर बुलडोज़र चलाया जाए| और जबतक जबाबदेही तय होकर इन नेताओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया जाता तबतक बुलडोज़र की इस राजनीति को पूरी तरह से रोका जाए|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button