केजरीवाल सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान को 13 जून तक के लिए बढ़ाया- गोपाल राय

रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत शुरू किए गए एंटी ओपन बर्निंग अभियान की प्रथम चरण का आज आखिरी दिन है | दिल्ली में ओपन बर्निंग के मामलों को देखते हुए , एंटी ओपन बर्निंग अभियान को 13 मई से 13 जून तक बढ़ाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं | रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक महीने में करीबन 5241 स्थलों का निरीक्षण किया गया और करीबन 442 बार लैंडफिल साइट का भी निरीक्षण पूरा किया गया हैं | साथ ही 23 लोगों /संस्था को नोटिस /चालान जारी किया गया है और 6 लोगों का अभियोजन भी किया गया है।
*-ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से भी ओपन बर्निंग से सम्बंधित 374 में से 347 शिकायतों का किया गया निवारण*
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी ओपन बर्निंग से सम्बंधित शिकायतों को दूर करने के लिए ग्रीन दिल्ली एप ने भी काफी सहयोग दिया हैं | इस एप के ज़रिये 374 शिकायतों में से करीबन 347 शिकायतों का निवारण किया गया हैं | पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि अभी तक इस अभियान के ज़रिये सरकार दिल्ली में ओपन बर्निंग के मामलों को नियंत्रित करने और कड़ी कार्रवाई करने में कामयाब रही हैं | आगे भी यह अभियान दिल्ली के पर्यावरण सुधार और प्रदुषण नियंत्रण में एक एहम भूमिका निभाता रहेगा |



