अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए कैम्पस बनाएगी केजरीवाल सरकार

डिप्टी सीएम श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 2.5 लाख बच्चे 12वीं पास करके स्कूलों से निकलते है, लेकिन प्रतिभा और क्षमता होने के बावजूद इनमें से केवल एक लाख बच्चों को ही किसी यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल पाता है। दिल्ली सरकार ने इसका संज्ञान लेकर अपने विश्वविद्यालयों की क्षमता को बढ़ाना शुरू किया| इस दिशा में दिल्ली सरकार अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस तैयार करवा रही है| उन्होंने बताया कि अबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों की मौजूदा संख्या चार हजार से अधिक है। वही, धीरपुर और रोहिणी में दो नए कैंपस के बनने के बाद यहां 26 हजार और छात्र एडमिशन ले पाएंगे|
वहीं, धीरपुर कैंपस 1199.02 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस कैंपस का क्षेत्रफल 49 एकड़ होगा और यहां 16 हजार से अधिक स्टूडेंट्स विभिन्न कोर्सेज में दाखिला ले पाएंगे|
दोनों कैंपस में मल्टी-स्टोरी अकेडमिक ब्लॉक्स, कन्वेंशन ब्लॉक, हेल्थ-सेंटर, ऑडिटोरियम, एमएलसीपी, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, लाइब्रेरी ब्लॉक, एम्फीथिएटर, गेस्ट हाउस, लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल सहित दोनों कैंपस में विभिन्न प्रकार के रेजिडेंशियल यूनिट्स का भी निर्माण किया जाएगा।
डिप्टी सीएम श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा हमेशा से केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता रही है और सरकार हर तबके के बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन देने के अपने विज़न को पूरा करने के लिए एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जारी रखेगी।
ये दोनों नए कैंपस स्टेट-ऑफ़-आर्ट एनर्जी एफिशिएंट फैसिलिटीज से लैस होंगे| कैंपस जीआरआईएचए- 5 स्टार रेटिंग मान्यता के साथ सेल्फ-सस्टेनेबल नेट जीरो एनर्जी कैंपस होंगे।
*कैंपस में मौजूद सुविधाएं*
-> ऑडिटोरियम
-> कन्वेंशन सेंटर
-> रिसर्च सेंटर
-> सेमिनार व कांफ्रेंस फैसिलिटीज
-> लाइब्रेरी
-> कैंटीन
-> स्टूडेंट्स सेंटर
-> इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटीज
-> गेस्टहाउस
-> हेल्थ-सेंटर
-> डिस्प्ले व परफोर्मेंस एरिया
-> यूटिलिटी फैसिलिटीज
-> क्रेच फैसिलिटी



