दूसरी पत्नी से लेंगे तलाक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

Image Source : Google

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है, जिसकी अर्जी उन्होंने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में दी है। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने पवन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि तलाक की अर्जी देने के बाद, ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। वहीं, जज ने इसकी दूसरी तारीख देते हुए पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी। एक्टर-सिंगर की पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था, जिन्होंने शादी के 6 साल बाद सुसाइड कर लिया था। इसी दौरान पवन का नाम, भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। ये जोड़ी उस समय जबरदस्त सुर्खियों में रही थी।

तलाक की अर्जी के बाद हर किसी का ये सवाल है कि आखिर ये जोड़ा अलग क्यों हो रहा है। तो बता दें कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को लोगों के सामने लाने से कतराते थे। एक्टर ने आजतक ज्योति के साथ की तस्वीरें किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं की हैं, ना ही वो अपनी पत्नी को किसी पार्टी में लेकर पहुंचते थे। ये सब दावे हैं और अबतक इनके तलाक की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कुछ समय पहले पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ था कि पर्दे पर एक दूसरे के साथ जबरदस्त केमेस्ट्री साझा करने वाली जोड़ी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात एफआईआर तक पहुंच गई। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था। साथ ही पुलिस ने आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया था। एक समय था जब पवन और अक्षरा रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों ने आगे चलकर अपनी राहें अलग कर लीं।

News Source : News24 Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button