भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर आउट, दर्शकों ने कहा आउटस्टैंडिंग

भोजपुरी सिनेमा में इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का आज ट्रेलर आउट हो गया है, जो रिलीज के बाद से धमाल मचा रहा है। सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जो बेहद अलग और अपीलिंग है। इस फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के बाद कहा कि यह मेरी अब तक की सभी फिल्मों से अलग है। आप आज हमारी फ़िल्म का ट्रेलर देखें और फिर पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म भी जरूर देखें।

वहीं, फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। दर्शकों ने फ़िल्म के ट्रेलर को आउटस्टैंडिंग बताया है। कहा कि यह फ़िल्म ट्रेलर से अलग ही मालूम पड़ती है। इसमें कहानी से लेकर फिल्मांकन तक बेहतरीन है। आपको बता दें कि फ़िल्म की कहानी लंदन की गलियों में चलती है, जहां एक भोजपुरी लड़का लंदन से दुल्हनिया लाने की सपने देखता है और अपने साथ रहने वाली भोजपुरी लड़की को ज्यादा भाव नहीं देता है। वह एक इंग्लिश लड़की से सेटिंग भी करता है, लेकिन फिर ऐसा कुछ होता है, जिसमें उसकी हालत माया मिली न राम वाली हो जाती है। आखिर क्या होता है, इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

इस फ़िल्म की प्रस्तुति यशी फिल्म्स प्रस्तुत और ज़वाबा एंटरटेनमेंट ने की है, जबकि फ़िल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन से हुई है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जिन्होंने बताया कि इस फ़िल्म की कहानी, गाने, संवाद, स्क्रीनप्ले आदि सभी स्मूथ हैं। यह दर्शकों को कहीं भी बोर नहीं करेगी। हमारा मानना है कि हमारी फ़िल्म को लोग घर परिवार में सबके साथ मिलकर देख सकेंगे। खासतौर पर महिला दर्शकों को फ़िल्म बेहद पसंद आने वाली है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका रिलीज डेट जारी करेंगे। फ़िल्म के  संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता का है। रिलीज रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट-निशांत उज्ज्वल करेंगे।पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button