अहमदाबाद। दो महा से दिन रात चली मुहिम वॉरियर्स ऑन मिशन सी 19 ‘भावभीनी श्रद्धांजली आखिर 25 जुलाई 2020 संध्या 7 बजे बड़ी सफलता के साथ समाप्त हुई। जिसमें देश के 62 शहर और विश्व के 12 देशों मै लगभग हजारों लोगो ने भाग लेकर प्रभु से सभी दिवगंत आत्माओं की शांति की कामना कर ,इस कोरोनावायरस महामारी से निजात दिलाने के मंगल कामना की। साथ ही ऐसे लोग जो अपनी रोज़ी रोटी के लिए जीवन मै संघर्ष कर रहे है प्रभु से प्रार्थना की कि प्रभु उन सभी भी पर भी दया कर रहम कर जिससे लोग अपना अपना जीवन निर्वाह पहले की तरह फिर से कर सके। इस मुहिम कि रूपरेखा दे कर नेतृव करने वाले समाजसेवी श्री जी के श्री वास्तव, अहमदाबाद से है जो देश और स्टेट की कई सामाजिक, व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े है वह सर्व समाज सेवा के चेयरमैन है जिस संस्था ने इस अंतरराष्ट्रीय मुहिम को रास्ता दर्शाया। इस मुहिम मै देश और विदेश से बड़ी संख्या मै लोगो ने भाग लिया जिसमें हर वर्ग, व्यवसाय के लोग शामिल है। मुख्य मुद्दा मानवता को दर्शाने का था जिसमें लोगो ने नॉबल कार्य के लिए कार्य एकजुट होकर श्री वास्तव साहिब के आग्रह पर किया जो विश्व मै एक जीती जागती मिसाल है। श्री श्रीवास्तव जी ने बताया के अब सर्व समाज सेवा का पुनर गठन जल्द ही विश्व स्तर पर किया जाएगा जो केवल मानवता के क्षेत्र मै कार्य करेगी। ये मिशन विदेशों में अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, बेहरीन, नेपाल, नाइजीरिया, श्री लंका, मालदीव्स, कनाडा दोहा, ओमान मै गणमान्य लोगो ने वॉरियर्स बन अपने अपने स्तर पर अपने अपने तौर तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की।