हिंदू उत्तराधिकार कानून के भेदभाव करते प्रावधानों पर केंद्र को चेताया

Image Source : Google

हिंदू उत्तराधिकार कानून के महिलाओं से भेदभाव करने वाले प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 4 हफ्ते का वक़्त दिया है.

सर्वोच्च न्यायालय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि सरकार के पास अपना रुख साफ करने का यह आखिरी मौका है. इस मियाद में भी जवाब दाखिल नहीं करने की सूरत में अदालत अपना आदेश पास कर देगी. शीर्ष अदालत में दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने हिंदू उत्तराधिकार क़ानून के सेक्शन 15 16 को चुनौती दी है.

याचिका के जरिये जिन प्रावधानों को चुनौती दी गई है, उनमें वह क़ानूनी प्रावधान भी शामिल हैं, जिसके मुताबिक अगर किसी शादीशुदा निःसंतान पुरुष की मौत हो जाती है, तो उसकी संपत्ति पर उसके माता-पिता का हक होता है. हालांकि महिला के मामले में ऐसा नहीं है. इसी तरह किसी निःसंतान विधवा की मौत के मामले में उसकी संपत्ति उसके माता-पिता के बजाय उसके पति के माता-पिता या रिश्तेदारों को मिलती है.

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 15 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका को तीन जजों की बेंच के पास भेज दिया था. इस याचिका ने संपत्ति हस्तांतरण मामले में स्त्री एवं पुरुष के लिए अलग-अलग नियम-कायदे होने को जेंडर के प्रति ‘अन्याय’ मानते हुए मुद्दे को फिर से बहस के केंद्र में ला दिया है.

News Source : News Nation TV

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button