माँ लक्ष्‍मी ने सविता को उसकी पोती के रूप में अवतार लेने का आशीर्वाद दिया!

विचारों को उत्‍तेजित करने वाला सोनी सब का शो ‘शुभ लाभ- आपके घर में’ छोटे शहर की खूबसूरती और चुनौतियों को छोटे पर्दे पर बिलकुल सही ढंग से प्रस्‍तुत कर रहा है। इस शो में हमारे सामने रोजाना आने वाली नैतिकता की दुविधाओं के समाधान भी मिलते हैं। तोशनीवाल परिवार पर छाये दुर्भाग्‍य के काले बादल छंटने के बाद अब उनके साथ कुछ खास और सुखद होने वाला है।

सविता (गीतांजली टिकेकर) के दरवाजे एक शुभ घड़ी आने वाली है। माँ लक्ष्‍मी (छवि पांडे) की सबसे समर्पित भक्‍त सविता ने अलक्ष्‍मी को मात देकर माँ लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न किया है और उन्‍हें वापस अपने घर में लेकर आई है। सविता की खुशी तब दोगुनी हो जाती है, जब वह श्रेया और माया के गर्भवती होने की खबर सुनती है और उल्‍लास से झूमने लगती है। सविता की खुशी को बढ़ाने के लिये भाग्‍य की देवी लक्ष्‍मी मुस्‍कुराकर उसकी मनोकामना पूरी करती हैं और उसकी पोती के रूप में जन्‍म लेकर उसके घर को आशीर्वाद देती हैं।

लेकिन देवी लक्ष्‍मी का जन्‍म किसके यहाँ होगा? क्‍या सविता को पता चल पाएगा कि उसकी किस बहू के यहाँ माँ लक्ष्‍मी अवतार ले रही हैं? सविता की भूमिका निभा रहीं गीतांजली टिकेकर ने कहा, “कहानी का नया अध्‍याय बहुत खास है। एक लंबे अंधेरे के बाद माँ लक्ष्‍मी ने सविता के जीवन में वापसी की है और उसकी कल्‍पना के अनुरूप उसे सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है। तोशनीवाल परिवार में माँ लक्ष्‍मी का जन्‍म लेना हमारे शो और मेरे किरदार के लिये एक बड़ा पल है। दर्शकों के लिये यह देखना रोमांचक होगा कि सविता कैसे पता लगाती है कि माँ लक्ष्‍मी का जन्‍म श्रेया और माया में से किसके यहाँ होगा। इसके बाद का घटनाक्रम भी रोचक रहने वाला है।”

देखते रहिये ‘शुभ लाभ- आपके घर में’, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button