समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दिव्यांगजन शिविर का किया दौरा
नई दिल्ली। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में दिव्यांगजन शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार भी मौजूद थे।निःशक्तता सहायता शिविर का मूल संकल्प यह है कि दिव्यांगजनों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं प्रदान की जाए, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके और उन्हें अपने कार्यों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और लंबी लाइनों में न लगना पड़े।
इस दौरान समाज कल्याण मंत्री श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिव्यांगजनों को सार्वजनिक सेवाएं परेशानी मुक्त तरीके से उपलब्ध हों। हम दिल्ली के सभी जिलों में ऐसे शिविर आयोजित कर रहे हैं, ताकि नागरिकों की सहायता की जा सके और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
सेवाएं. कुल पंजीकरण
यूडीआईडी 300
डीटीसी 28
रेलवे 38
एसडीएम कार्ड 04
वोटर कार्ड. 14
आधार 06
शिक्षा 80



