सिनेमा जगत में पावर स्टार पवन सिंह ने जो लकीर खिंची, वो शायद ही कोई मिटा पाए

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके काम की सराहना अब सिर्फ भोजपुरी में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल हो गयी है. पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर  हर कोई उत्सुक रहता है, क्योंकि उनकी फैन फोलोइंग तेजी से बढ़ा है. यूँ कहें कि आरा जैसे छोटे शहर से आने वाले पवन ने सिनेमा के क्षेत्र में एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे मिटाना पाना फिलहाल तो असंभव ही मालूम पड़ता है.

पवन सिंह अपनी गायकी की बदौलत लोगों के बीच हर माध्यम में सबके चहेते बने हैं. यही वजह है कि वे रिल्स कल्चर में भी सबसे लोकप्रिय हैं.  और वाहवाही बटोर रहे हैं.  वहीं, वे भी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिल्स बना कर जलवा बिखेर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने अपना रीसेंट रिल्स भोजपुरी की एवरग्रीन एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है. पवन का यह रिल्स उनके फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है.

रिल्स एक खूबसूरत गाने पर बना है, जिसमें पवन और स्मृति सिन्हा बेहद अलग अंदाज में नज़र आये हैं. इस वजह से रिल्स को अब तक लाखों लाइक मिल चुके हैं. पवन के इस रिल्स से उनके फैन्स भी गदगद हैं. फैंस कह रहे हैं कि पवन सिंह ने इंडस्ट्री में एक लकीर खींची है, जिसे शायद ही कोई तोड़ पाए. उनके फैन्स ने इस रिल्स को खूब शेयर भी किया है.

वैसे पवन सिंह भोजपुरी के एक मात्र ऐसे सुपर स्टार हैं, जिनके चार्टबस्टर कई गानों पर मिलियन मिलियन रिल्स बन चुके हैं. इनमें पुदीना जैसे गाने शामिल हैं. तो उनका सबसे फेमस गाना लॉलीपॉप ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ ही रखा है और उसकी गूंज चीन में भी हाल के समय में सुनाई दी है. इसके रिल्स भी बहुत बने हैं. यही वजह है कि पवन जहां एक ओर भोजपुरी म्यूजिक और बॉलीवुड म्यूजिक से ट्रेंड सेट कर रहे हैं, वहीं रिल्स की दुनिया में भी वे काफी लोकप्रिय हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button