प्रियंका गांधी बाल-बाल बचीं, मथुरा रोड शो में टल गया बड़ा हादसा

Image Source : Google/File Photo

मथुरा। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए सारी राजनीतिक पार्टियां ताकत झोंके हुए हैं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार का कमान संभाली हुई हैं।

इस बीच वो मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंची। रोड़ शो के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल प्रियंका गांधी का काफिला जब छत्ता बाजार के भीतर से गुजर रहा था तभी यहां बिजली का एक तार प्रियंका गांधी के मुंह पर टकराने से बाल-बाल बचा। सिक्यूरिटी वालों ने तेजी से बिजली की तार को पकड़ लिया और हटा दिया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मथुरा पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के पक्ष में प्रचार करने से पहले हिंदू मान्यताओं में पवित्र मानी जाने वाली यमुना नदी की विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदीप माथुर भी मौजूद रहे। इसके बाद वो गांड़ी पर सवार होकर रोड़ शो करने निकलीं।

प्रियंका गांधी को देखने के लिए हजारों लोगो की भीड़ मथुरा के छत्ता में मौजूद रही ,तमाम लोग छतों ओर खड़े होकर फूलों की बरसा भी करते नजर आए। लेकिन सबसे बड़ी लापरवाही उस वक्त सामने आ गई, जब प्रियंका गांधी का काफिला होली वाली गली के करीब पहुंचा। तभी बीच सड़क पर बहुत ही निचे एक बिजली की केबल लटकी हुई थी। बिजली की तार से प्रियंका टकराने वालीं ही थीं कि गाड़ी में मौजूद सुरक्षाकर्मी ने तार को हटा दिया।

बता दें कि वेस्ट यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोटिंग होगी। यूपी विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यूपी के प्रथम चरण में जिन जिलों में चुनाव होना हैं, वहां सबसे अधिक किसान आंदोलन से प्रभावित रहे हैं।

News Source : News24 Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button