अगले दो दिनों तक शीत लहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जाने कहाँ-कहाँ

नई दिल्‍ली। देश के कई इलाकों में दिन में तेज हवाएं चल रही हैं और मौसम साफ है लेकिन ठ‍िठुरन बढ़ गई है। हालांकि देश के कई हिस्‍सों में एकबार फ‍िर फ‍रवरी की शुरुआत बारिश की बौछारों से होने की उम्‍मीदें हैं। मौसम विभाग की मानें तो मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की संभावना है। जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज….

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्‍ली एनसीआर के इलाके में दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मध्‍य प्रदेश के 19 जिलों में अगले दो दिनों के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो राजस्‍थान के कई जिलों में भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। भीलवाड़ा, सीकर, अलवर और चित्तौड़गढ़ जिले में अनेक जगह शीतलहर का असर अगले 24 घंटे तक बना रहेगा।

News Source : Jagran.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button