पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बाबा इकबाल सिंह का निधन पर जताया दुख

पद्मश्री (Padma Shri) बाबा इकबाल सिंह (Baba Iqbal Singh) का शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बारू साहिब में निधन हो गया. वो 96 साल के थे. हाल ही में बाबा इकबाल सिंह का नाम उनके सामाजिक कार्यों के लिए भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कार 2022 के तहत पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने के लिए लिस्ट किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पद्मश्री से सम्मानित बाबा इकबाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

एसजीपीसी अध्यक्ष ने शोक जताया

शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली अकाल अकादमियों के संचालक व संस्थापक बाबा इकबाल सिंह बूड़ साहिब वालों के अचानक निधन पर एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिदर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। धामी और एसजीपीसी के अधिकारियों ने बाबा इकबाल सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि शिक्षा व धार्मिक शिक्षा के प्रचार व प्रसार में बाबा इकबाल सिंह का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पिछड़े इलाकों में अकादमियां शुरू करके शिक्षा की रोशनी को फैलाया है। उनकी ओर से युवाओं व विद्यार्थियों के अंदर सिखी का प्रचार बड़े स्तर पर किया गया। इस दौरान तख्त केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने बाबा इकबाल सिंह की सेवाओं को याद किया। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए बहुत काम किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button