निगम चुनावों को ले जिला कांग्रेस की बैठक, अमृता धवन भी हुई शामिल

नई दिल्ली। बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में निगम चुनावों तथा कांग्बैरेस के सदस्ठयता अभियान को ले एक बैठक रखी गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन मौजूद रही।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी जुबेर अहमद ने की। जिला अध्यक्ष ने आगामी निगम चुनाव में जीत किस प्रकार हासिल की जाए उसका गुरु मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया एवं पूर्व में हुए निगम के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत चौधरी जुबेर अहमद ने हासिल की थी उसका अनुभव सभी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निगम में चुनाव की तैयारी को लेकर सभी को युद्ध स्तर से कार्य करने दिशा निर्देश दिया।

अमृता धवन ने भी चौधरी जुबेर की बात को आगे बढ़ाते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी। बैठक का मंच संचालन सैयद नासिर जावेद ने किया एवं मौजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे। प्रमुख रुप से सीलमपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश बेदी ,जमील मलिक मुकेश पांचाल,नरेश शर्मा, परमानन्द शर्मा,संजय गौड़ ,जितेन्द्र वत्स, नवीन शर्मा राजेंद्र प्रसाद शर्मा बुशरा अंसारी शमीम बानो नेहा बेगराज मंजू शर्मा आशीष शर्मा भारत भूषण,रियाजुद्दीन राजू नदीम शेख शफीक खान मीनू मोहम्मद शाहनवाज राजीव कौशिक, राजीव शर्मा खालिद खान मयंक चतुर्वेदी वसीम सिद्धकी संजय गुप्ता जरा रहमत परशुराम रावत सलीम अंसारी सुभाष चौहान एवं अनेकों कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने आज की इस बैठक में भाग लिया।

(वेब वार्ता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button