पवन सिंह को जन्‍मदिन पर मिला शानदार रिटर्न गिफ्ट, जानिए क्‍या

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह (Pawan Singh) का साल 2022 में पहला गाना उनके जन्‍मदिन पर रिलीज हुआ और रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। पवन का यह गाना है ‘आ जईहे पांच के’, जिसे महज एक ही दिन में 7 मिलियन से अधिक व्‍यूज मिल चुका है। गाना जेपी स्‍टार पिक्‍चर्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन का पावर इतना दिख रहा है कि अब तक इस पर 110,664 लोग कमेंट कर चुके हैं, जबकि खबर लिखे जाने तक इस गाने को 7,265,900 लोग देख चुके हैं।

वहीं, पवन के गाना ‘आ जईहे पांच के’ को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोगों ने उन्‍हें बर्थडे पर व्‍यूज रिटर्न गिफ्ट के रूप में दिया है। कहा कि ये होता है असली गाना, जब कानो में आवाज सुनाई दे तो दिल को सकून मिलता है। आपकी आवाज से दिल और मन गदगद हो गया। कुछ फैंस ने कहा कि पवन सिंह के गाने का मीटर इतना तेज है कि उसके आसपास कोई फटक भी नहीं सकता। ऐसे में पवन ने भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह गाना हिट हो रहा है। आपने मेरा जन्‍मदिन जिस तरह से सेलिब्रेट किया है, उसके लिए आभार। यह आपका गाना है, खूब मन से सुनिए और अपना प्‍यार बनाए रखिए।

आपको बता दें कि इस धमाकेदार गाना को पवन सिंह ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है और इस गाने में उनके साथ ग्‍लैमरस डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्‍ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। लिरिक्‍स रौशन सिंह विश्‍वास का है। म्‍यूजिक प्रियांशु सिंह का है। डायरेक्‍टर मनोज नारायण है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button