दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से

एजेंसी, नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन जनवरी (सोमवार) से शुरू हो रहा है। सत्र का शुभारंभ दिन में 11 बजे से विधानसभा के पुराने सचिवालय में होगा। सदन में भाजपा विधायक कोरोना के बढ़ रहे मामले, बसों की कमी, नई आबकारी नीति सहित अन्य मुद्दों पर दिल्ली सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर भाजपा विधायकों की बैठक नेता प्रतिपक्ष रामवीर ¨सह बिधूड़ी की अध्यक्षता में हुई।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। सरकार को जवाब देना होगा। बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा में जिन मुद्दों पर चर्चा का नोटिस दिया गया है उनमें कोरोना के बढ़ते मामले, नई आबकारी नीति, सार्वजनिक परिवहन, मोहल्ला क्लीनिकों में गलत दवा से बच्चों की मौत और दिल्ली के किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी शामिल है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार दिल्लीवासियों की समस्याओं पर विधानसभा में चर्चा से भागती है क्योंकि उसके पास इनका जवाब नहीं है।

इस बार भाजपा विधायक जोरदार तरीके से सभी मुद्दे उठाकर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और सरकारी मशीनरी अभी तक हरकत में नहीं आई है। सरकार ने प्रतिबंध तो लागू कर दिए लेकिन जनता की परेशानी दूर करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सात साल में एक भी बस नहीं खरीदने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है। बस नहीं मिलने से यात्री परेशान हो रहे हैं। नई शराब नीति से दिल्ली की गली-गली में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं जिससे अपराध बढ़ेंगे। मोहल्ला क्लीनिकों की दुर्दशा के हाल पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। किसानों के साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विधानसभा का सत्र तीन दिन और बढ़ाकर जनता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कराने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button