चार साहिबजादों को समर्पित पंजाबी कवि दरबार का आयोजन

करनाल, आशुतोष गौतम। गुरु नानक खालसा कॉलेज में चार साहिबजादों को समर्पित पंजाबी कवि दरबार का अभूतपूर्व आयोजन किया गया जिसमें पंजाबी साहित्य के बेहतरीन 8 कवियों ने अपनी कविताओं से सभी को भावविभोर कर दिया। पंजाबी विभाग द्वारा आयोजित कवि दरबार में मुख्य अतिथि प्रो. मनजीत कौर रही जबकि मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के पूर्व निर्देशक डा. सीआर मोदगिल रहे।

प्रो. मनजीत कौर ने कहा कि सिख धर्म शहादतों से भरा हुआ है एवं हमें सिख धर्म से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। प्रो. सीआर मोदगिल ने कहा कि सिख धर्म सभी का सम्मान करता है और अपनी वीरता और दया के लिए इसकी अलग पहचान है। कॉलेज के प्राचार्य डा. मेजर सिंह ने कहा कि सिख इतिहास में केवल गौरवशाली है अपितु अन्याय का हमेशा विरोध करता रहा है। सिखों ने ना केवल मजबूर इंसान को शरण दी है अपितु हिंदू रक्षा के लिए अपने बलिदान और कुर्बानियां दी हैं। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य के 8 कवि कुलवंत सिंह रफीक, दर्शन बूटर, गुरचरण सिंह जोगी, गुरशरण सिंह परवाना, दविंदर बीबीपुरिया, चंचल सिंह सहज, हरमीत कौर व सिमरन ने अपनी कविताओं से सभी का मन जीत लिया।

मंच का संचालन पंजाबी विभाग के मुखिया डा. गुरिंदर सिंह ने किया जबकि प्रो. जतिंदर पाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो प्रवीण कोर, प्रो प्रितपाल सिंह, प्रितपाल पन्नू, डा एसके गोयल, डा. एसपी सिंह, कॉलज प्रबंधन समिति के उपप्रधान सुरेंद्र पाल सिंह पसरिचा व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कालेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवलजीत सिंह प्रिंस ने इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य व स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन:6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button