शक्ति ” का प्रतीक है श्रीमद् भगवद्गीता – निखिल यादव

28 दिसंबर 2021,  मंगलवार को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, चाणक्यापुरी शाखा, ने गीता जयंती के महोत्सव का आयोजन बिहार भवन के कर्मचारी निवास में किया। कार्यक्रम की तैयारी केंद्र के कार्यकर्ता एवं संस्कार वर्ग के बच्चों द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के तौर पर श्री निखिल यादव जी, प्रांत युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र,उत्तर प्रांत को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम तीन ॐ के उच्चारण एवं शांति मंत्र से प्रारंभ किया गया।

इसके पश्चात कृष्ण भगवान के भजन गाए गए और निखिल जी ने भागवत गीता के महत्व एवं गीता के कुछ श्लोकों का सार बताया।  निखिल यादव जी  ने आगे कहा कि श्रीमद् भगवद्गीता जी “शक्ति ” का प्रतिक है। युद्ध की भूमि में बोली हुई वाणी है श्रीमद् भगवद्गीता जो की मानव जीवन के हर पहलू को मार्गदर्शन देती है।

युवा अगर श्रीमद् भगवद्गीता पढ़ेंगे तो स्वयं ही उनको एक उच्च मार्गदर्शन मिलेगा और मानसिक चुनौतियों का सामना बहुत ही आसानी से कर पाएंगे। साथ ही बिहार भवन के संस्कार वर्ग के बच्चों द्वारा गीता के कर्मयोग के श्लोकों की प्रस्तुति रही जिसके पश्चात अंत में पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button