सायंतनी घोष को ‘तेरा यार हूँ मैं’ के साथ काम करते हुए एक साल पूरा हुआ

सोनी सब के हल्‍के-फुल्‍के अंदाज वाले पारिवारिक शो ‘तेरा यार हूँ मैं’ की दलजीत बग्‍गा, यानि सायंतनी घोष के लिये यह एक खास मौका है, क्‍योंकि इस शो के साथ उनका एक साल पूरा हो गया है। अपने पति राजीव और बच्‍चों के साथ उनके रोमांचक सफर में दर्शक उनकी दमदार और खरी, लेकिन दिल से पंजाबी शख्सियत को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस शो में दलजीत के रूप में अपने सफर के बारे में सायंतनी ने कहा, “मुझे अब भी याद है कि मैं क्रिसमस ब्रेक पर कोलकाता में अपने घर पर थी और मुझे दलजीत का रोल करने के लिये कॉल आया था। शशि सुमीत प्रोडक्‍शंस के साथ मेरा खास रिश्‍ता है और मुझे पहली बार सोनी सब से जुड़ने का मौका मिला था हल्‍के-फुल्‍के अंदाज वाले कॉमेडी जोनर में और मैंने एक पंजाबी लड़की का रोल किया था, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था। इसलिये मुझे कोई समस्‍या नहीं थी और मैंने इस मौके को हाथों-हाथ लिया। पिछले हफ्ते ही मुझे ‘द मोस्‍ट पॉपुलर फेस’ का अवार्ड भी मिला है, इसलिये मैं बहुत आभारी हूँ कि दर्शकों ने दलजीत को अपनाया और उसे इतना प्‍यार दिया। मेरा पूरा सफर बेहतरीन रहा है और मैं दो विपरीत भावनाओं के बीच रही हूँ- असल जिन्‍दगी में शादी करना और हमेशा की तरह खुश रहना और साथ ही रील लाइफ में एक फिक्रमंद माँ का किरदार निभाना। बतौर एक एक्‍टर, यह मेरे लिये चुनौती से भरा, लेकिन सुखद अनुभव था।”

 सायंतनी ने अपने किरदार दलजीत और अपने को-एक्‍टर्स के साथ अपने रिश्‍ते के बारे में कहा, “दलजीत इतनी खास इसलिये है, क्‍योंकि वह अपने दिल की सुनती है और दिल की बात ही बोलती है। वह एक मजबूत और आत्‍मनिर्भर महिला है, जिसने एक ही समय में सिंगल मदर और कॅरियर-ओरियेंटेड वूमन होना मैनेज किया है। यह देखना सुंदर था कि जब जिन्‍दगी ने उसे प्‍यार करने का दूसरा मौका दिया, तब उसने खुशी से उसे लपक लिया और प्रशंसकों ने भी दलजीत और राजीव की जोड़ी को प्‍यार दिया और उन्‍हें ‘दलजीव’ नाम दिया। इस शो के कास्‍ट और क्रू के साथ मेरा रिश्‍ता बहुत अच्‍छा है, मेरे डायरेक्‍टर पुष्‍कर और को-स्‍टार सुदीप, दोनों ही पंजाबी हैं, जिन्‍होंने इस किरदार में ढलने में मेरी काफी मदद की है। मैं सोचती हूँ कि पर्दे के पीछे हमारा जो रिश्‍ता है, वह पर्दे पर बखूबी झलकता है। सेट पर बच्‍चों के साथ भी मेरा एक खास रिश्‍ता है, वे मेरे पेशेवर और निजी रूप को बड़े ध्‍यान से देखते हैं और हम बहुत मजा करते हैं। यह देखकर मैं खुद को भाग्‍यशाली मानता हूं कि हर नये किरदार के साथ मेरे लिये मेरे प्रशंसकों का प्‍यार बढ़ रहा है, वे ही मेरी ता‍कत हैं और मैं यही कामना करती हूँ कि यह प्‍यार लगातार मिलता रहे।”

 देखते रहिये तेरा यार हूँ मैं’, सोमवार से शनिवार रात 10 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button