महिला विकास मंच के मुहीम को बखूबी संभालेंगे गुंजन सिंह : वीणा मानवी

पूरे देश में महिला एवं पुरूष प्रताड़ना पर कार्य लगातार 10 वर्षों से करने वाला संगठन महिला विकास मंच ने झारखंड में संगठन का विस्‍तार करते हुए गुंजन सिंह को प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। इस मौके पर मंच की संरक्षक वीणा मानवी ने उन्‍हें उनकी इस जिम्‍मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि हमारा संगठन लगभग 5 राज्यों में समाज सेवा जगत में बृहत रूप में सक्रिय है। गत 2 वर्षों से झारखंड में भी संगठन ने सराहनीय कार्य किए हैं। ऐसे में मंच को एक मजबूत नेतृत्‍व की जरूरत थी, जो मंच के कार्यों को और भी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाएं। इसलिए मंच ने गुंजन सिंह को यहां प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया है। इस जिम्‍मेदारी के लिए मैं उन्‍हें बधाई देती हूं। साथ ही उम्मीद करती हूं कि प्रताड़ना के खिलाफ चल रहे इस मुहिम को गुंजन सिंह बखूबी पूरी मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

मौके पर मौजूद राष्ट्रीय सचिव पंकज सिंह चौहान भी मौजूद रहे, जिन्‍होंने कहा कि मंच, महिला के साथ – साथ पुरुषों को न्याय दिलाने का भी काम हमारा संगठन करता है। इसलिए संगठन को मजबूती देने के लिए पुरुषों को भी आगे आना चाहिए। टीम सलाहकार संजीव कुमार ने भी गुंजन सिंह को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया। वहीं,  गुंजन सिंह ने कहा कि मैं अपनी जवाबदेही बखूबी निभाउंगा और पीड़िता चाहे महिला हो या पुरुष उसे न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button