यशी फिल्म्स लंदन में करेगी 12 फिल्मों का निर्माण

अभय सिन्हा ने आगे बताया कि यशी फिल्म्स के इन 12 फिल्मों के लिए निर्देशक रजनीश मिश्रा, प्रेमांशु सिंह, अनंजय रघुराज, संतोष मिश्रा, इश्तियाक शेख बंटी, विष्णु शंकर बेलु जैसे निर्देशकों के साथ डीओपी प्रमोद पांडेय, वासु, महेश वेंकट जा रहे हैं। काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, हर्षिका पुनिचा, सहर अफ्शा, पिरान्हा रेवाड़ी और पूजा चौरसिया समेत अन्य कई अभिनेत्रियां जा रही हैं। बीते साल की तरह इस साल भी यशी फिल्म्स लंदन के खूबसूरत लोकेशन में भोजपुरी माटी का सुगन्ध बिखेरने की तैयारी में लग गयी है। इसकी शुरुआत भो हो चुकी है।

इस क्रम में गुरुवार को यशी फिल्म्स की एक टेक्निकल टोली लंदन के लिए उड़ान भर चुकी है, जिसमें प्रमोद पांडेय, यशी फिल्म्स के सीओ पंकज तिवारी, एग्जीक्यूटिव हेड अंजनी, प्रोजेक्ट हेड दीपेश, फोटोग्राफर आदित्य, एसोसिएट डायरेक्टर अनुराग मिश्रा, डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह हैं। यशी फिल्म्स के पी आर ओ रंजन सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार, 12 फिल्मों में से पहली फ़िल्म होगी याराना, जिसे प्रेमांशु सिंह डायरेक्ट करेंगे। इस फ़िल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में होंगी। इसलिए 27 दिसंबर को दोनों लंदन के लिए प्रस्थान करने वाले हैं।
वहीं, पावर स्टार पवन सिंह भी लंदन जाने वाले हैं। उनकी फ्लाइट सम्भवतः 29 दिसम्बर की होगी, जब वे अपनी फिल्म सुहागन के लिए लंदन जाएंगे। इसके अलावा वे अपने इस दौरे में और भी कई फिल्मों की शूटिंग लंदन में करेंगे। वहीं यशी फिल्म्स के ऑनर अभय सिन्हा भी लंदन जाएंगे और उनके साथ कई लोग होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।



