सोनी सब के ‘ज़िद्दी दिल- माने ना’ की संजना, याज़न दिलजोत छाबडा ने कहा-सीक्रेट सैंटा थे’’ ‘’मेरे डैड मेरे

सोनी सब (Sony SAB) के युवाओं पर आधारित और रोमांस पर केन्द्रित शो ‘ज़िद्दी दिल माने ना’ में दिलजोत छाबड़ा को संजना का अपना किरदार बेहतरीन ढंग से निभाने के लिये बहुत तारीफ और प्रशंसक मिले हैं। इस शो में आर्मी ट्रेनीज की एक्शान से भरपूर जिन्द गी दिखाई गई है।
फेस्टिव वीक से पहले, दिलजोत ने क्रिसमस और नये साल के लिये अपने रोमांचक प्लां।स के बारे में बताते हुए कहा, “मुझे दिसंबर की हर बात पसंद है, क्योंअकि इस महीने का माहौल चमक-दमक से भरा रहता है और त्यौैहार किसे पसंद नहीं होंगेᣛ? जब मैं यूके में पढ़ रही थी, तब क्रिसमस का समय मेरा पसंदीदा था, क्योंाकि मैं क्रिसमस मार्केट्स जाया करती थी और कुछ स्वाᣛदिष्टम पकवान चखती थी। मुंबई में क्रिसमस के दौरान मैं आमतौर पर बांद्रा जाती हूँ, क्योंिकि वह रंगों और जिन्दुगी से भरा रहता है। मैं पूरे साल अपनी डाइट का खास ध्यािन रखती हूँ। हालांकि त्यौरहारों के सीजन में मेरा ध्याऔन भटक जाता है और मैं पकवानों का मजा लेती हूँ, क्योंसकि मुझे मीठा पसंद है। मुझे ट्रैवेलिंग पसंद है, तो अगर मैं खुद की सैंटा क्लॉकज बन सकती, तो खुद को भी खत्म न होने वाली छुट्टी देती। बचपन के दिनों में मेरे डैड मेरे सीक्रेट सैंटा थे। इस साल हम ‘ज़िद्दी दिल’ के सेट पर एक सीक्रेट सैंटा का प्लाान कर रहे हैं। मैं इस शो के अपने साथ कलाकारों के साथ क्रिसमस मनाऊंगी, क्यों्कि हमारी शूटिंग चल रही है और उसके बाद हम एक अच्छेह डिनर के लिये जा सकते हैं और शहर को सजावट से जगमगाता देख सकते हैं।”
इस साल और अपने नये साल के संकल्पोंद के बारे में दिलजोत ने कहा, “मेरा मानना है कि संकल्प कभी भी लिए जा सकते हैं और कुछ नया शुरू करने के लिये नये साल का इंतजार नहीं करना चाहिये। जिन्दागी आजमाइशों और गल तियों से भरी होती है और आप किसी भी दिन अपने लक्ष्योंा के लिये काम शुरू कर सकते हैं; इसके लिये नये साल की जरूरत नहीं है। इस साल मुझे ‘ज़िद्दी दिल’ जैसे एक बेहतरीन शो का हिस्सास बनने का मौका मिला और अगले साल मेरी ऊर्जा अपने किरदार पर ध्याेन देने और खुद को बेहतर बनाने में लगेगी। साल 2021 हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा, क्यों कि इस साल मैंने टेलीविजन पर अपना सफर शुरू किया है। अगर मैं एक वाक्य में इस साल का वर्णन करूं, तो कहूंगी कि यह निश्चित रूप से बेहद रोमांचक रहा है, जिसमें मेरा जोश बढ़ाने वाले ट्विस्ट्सस और टर्न्सक आये हैं।‘’
आने वाले साल से आशा रखने के बारे में दिलजोत छाबड़ा ने कहा, “मेरा मानना है कि जीवन का हर पल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। मुझे कई नये अनुभव मिले हैं, जिन्हों ने मुझे कई बातें सिखाई हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि आप कितना सीखते हैं और जो सीखते हैं, उसे जिन्द गी के सफर में कहाँ तक लेकर जाते हैं। मेरा मानना है कि कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है, आपको हमेशा कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और एक दिन आपको उसका फल जरूर मिलता है। एक सबक, जो मैं हमेशा याद रखती हूँ, वह यह है कि आपको धीरज, निरंतरता रखनी चाहिये और कभी हार नहीं मानने वाला एटिट्यूड भी। हर अनुभव से सीखें और आगे बढ़ते रहें।”
आखिर में दिलजोत के पास अपने प्रशंसकों और समर्थकों के लिये एक खास संदेश यह है कि, “मुझे संजना के रूप में अपनाने और टेलीविजन इंडस्ट्री में मेरा इतना हार्दिक स्वांगत करने के लिये मैं सभी को धन्यावाद देती हूँ। यह बेहतरीन लगता है; हर किसी से इतना प्या र और तारीफ पाना। एक किरदार के तौर पर संजना बहुत प्रेरक है और मुझे खुशी है कि मैं उसकी साथ न्याकय कर पा रही हूँ। मुझे सचमुच खुशी होगी, अगर मैं इस शो में संजना के सफर से युवा महिलाओं को प्रेरणा दे सकी। मैं सभी के लिये एक खुशहाल और स्व स्थो नववर्ष की कामना करती हूँ और उम्मीसद करती हूँ कि सभी के सपने पूरे हों। तो अपने काम में लगे रहिये, जादू कभी भी हो सकता है।”
देखते रहिये ‘ज़िद्दी दिल- माने ना’, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर



