यूपी और एमपी के बाद अब हरियाणा में नाइट कर्फ्यू, गुजरात में भी सख्ती 

देश में बड़ी तेजी से ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) फैल रहा है. देश के कई राज्यों में अबतक ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 350 पार कर गया है. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर कई राज्यों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने राज्य में नाइट कर्फ्यू (night curfew) लगा दिया है. साथ ही राज्य में और कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं.

ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है. इसके तहत अब राज्य में रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रात का नाइट कर्फ्यू रहेगा. साथ ही हरियाणा में एक जनवरी से बिना टीकाकरण वाले लोग सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं कर सकते हैं. राज्य में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस के बाद हरियाणा सरकार ने सख्ती बरती है.

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नाइट कर्फ्यू  (Night Curfew) लगा दिया गया है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजस्थान में अब कोरोना वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा. कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर बुलाई गई रीव्यू मीटिंग में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की वैक्सीन लगवाना अनिवार्य किया जाए. इसके साथ ही अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू और मास्क को लेकर सख्ती बरती जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button