बैरी का दिल जीतने के लिये राजीव ने एक कराटे चैम्पियन से मुकाबला किया

इस सप्ताह सोनी सब का हल्के-फुल्के अंदाज वाला शो ‘तेरा यार हूँ मैं’ दिल को छूने वाली स्टोरीलाइन लेकर आ रहा है, क्योंकि राजीव (सुदीप साहिर) ने अपने बेटे का दिल जीतने के लिये कुछ भी कर गुजरने का फैसला किया है। बैरी (विराज कपूर) के साथ एक दुखद दुर्घटना होती है, जिसमें उसकी याददाश्त आंशिक रूप से चली जाती है, इसके बाद राजीव आगे बढ़ते हैं और किसी भी तरह से बैरी का दिल जीतने की ठान लेते हैं।

बैरी की याद्दाश्त खो जाने के बाद राजीव और दलजीत की जिन्‍दगी में आ‍कस्मिक स्थितियों के कारण चुनौतियाँ आने लगती हैं, क्योंकि बैरी को राजीव और दलजीत का करीब होना पसंद नहीं है और वह बार-बार इस पर सवाल उठाता है। उसे राजीव और दलजीत का एक फोटो मिल जाता है और उसका गुस्सा बढ़ जाता है। राजीव बैरी का दोस्त बनने का फैसला करते हैं, क्योंकि वे अपने बेटे ऋषभ (अंश सिन्‍हा) के दोस्त पहले हैं और पिता बाद में। बैरी को कराटे पसंद है, यह सुनकर वह बैरी के साथ अपनी दोस्‍ती का पहला कदम बढ़ाते हैं। बैरी राजीव को चुनौती देता है कि वह टेलीविजन पर एक कराटे चैम्पियन के साथ कड़ा मुकाबला करें।

राजीव खुली बाहों से यह चुनौती स्वीकारते हैं, लेकिन बाद में असलियत से सामना होने पर उन्हें झटका लगना तय है। राजीव जैसा एक शौकिया खिलाड़ी एक चैम्पियन के सामने कैसे टिक पाएगा? राजीव की इतनी बड़ी कोशिश के बाद क्‍या बैरी का दिल पिघल जाएगा? राजीव बंसल की भूमिका निभा रहे सुदीप साहिर ने कहा, “बैरी की याद्दाश्‍त खोने और राजीव के कराटे चैम्पियनशिप में जाने का फैसला करने के साथ, अपकमिंग एपिसोड्स दर्शकों के लिये ड्रामा, एक्शन और इमोशंस का एक परफेक्‍ट मिक्स होंगे। चूंकि हमारा शो पिता और बेटे के रिश्‍ते पर आधारित है, तो इस बार हम एक सौतेले पिता और सौतेले बेटे के बीच की उलझनें दिखा रहे हैं, जो असमान्य होंगी। अपने सौतेले बेटे का दिल जीतने की उम्मीद में राजीव कराटे फाइट में मुकाबला करने की हद तक चले जाएंगे। इस सीक्वेंस की
शूटिंग का अनुभव बहुत दिलचस्‍प था, क्योंकि ‘तेरा यार हूँ मैं’ में मुझे ऐसे दृश्‍य करने का मौका नहीं मिला था। मैं दर्शकों को चैम्पियनशिप में राजीव की फाइट दिखाने के लिये रोमांचित हूँ और यह कि बैरी के साथ
उनका रिश्ता कैसे आगे बढ़ेगा।”

देखते रहिये ‘तेरा यार हूँ मैं’, सोमवार से शनिवार रात 10 बजे, केवल सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button