सारेगामा  अब करेगी भोजपुरी फिल्‍मों का निर्माण : विक्रम मेहरा

भोजपुरी (Bhojpuri) कलाकारों का सितारा अब देश ही नहीं दुनियाभर में बुलंद होगा, क्‍योंकि अब सारेगामा भोजपुरी फिल्‍मों का निर्माण करेगी। ये कहना है सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा का।

उन्‍होंने कहा कि अब भोजपुरी भी मुंबईया फिल्‍मों के साथ पंजाबी और साउथ के कलाकारों के साथ खड़ा हो रहा है। यह भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि गाने ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्‍में भी ग्‍लोबल स्‍तर पर छाएंगी। भोजपुरी की मिठास दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाएगी। हम आने वाले दिनों में भोजपुरी फिल्‍मों पर भी काम करेंगे।

विक्रम ने ये बातें अपने गाने पानी पानी भोजपुरी की सफलता के बाद कही। आपको बता दें कि बादशाह और आस्‍था गिल के हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में भोजपुरी ट्रेडिंग स्‍टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अक्षरा सिंह को साथ लेकर विक्रम ने शानदार भोजपुरी गाना बनाया, जो अभी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और इस गाने को अभी तक 24,380,902 व्‍यूज मिल चुके हैं।

इसको लेकर विक्रम ने कहा कि यह हमारा पहला प्रयास था, जो उत्‍साहवर्द्धक रहा है। आने वाले समय में हम भोजपुरी कलाकारों को एक मंच देते रहेंगे, जहां से वे भोजपुरी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दुनिया भर के सामने कर पाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि मैं लखनऊ से आता हूं, इसलिए मैं भोजपुरी की लोकप्रियता को जानता हूं। ऐसे में हमने एक प्रयोग के तहत बादशाह से भोजपुरी रैप के लिए अनुरोध किया था, जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया। और हम एक बेहतर कोलेब्रेशन के साथ शानदार गाना लाने में सफल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button