मौनी रॉय ने अब भारत में रचाएंगी ब्याह, कैंसल की दुबई वेडिंग

Image Source : Google

बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. मौनी रॉय की शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही है. पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि वो दुबई में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. लेकिन, अब मौनी रॉय ने अपनी शादी की प्लानिंग में कई बदलाव किए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मौनी रॉय ने अपनी शादी की जगह बदल दी है.

मौनी रॉयअब दुबई की जगह भारत में शादी करेंगी. आपको बता दें कि मौनी रॉय इन दिनों अपने दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी बिता रही हैं. मौनी रॉय अपने परिवार और दोस्तों के बीच ही अब शादी करना चाहती हैं. मौनी रॉय और सूरज नंबियार अगले साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में शादी करेंगे. इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘मौनी सूरज से बहुत प्यार करती हैं और दोनों जल्द ही शादी करेंगे. कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी पोस्टपोंड कर दिया.’

Image Source : Google

आपको बता दें कि मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड बैंकर और दुबई में बिजनसमैन हैं. वो बैंगलुरु के जैन परिवार से संबंध रखते हैं. वहीं, मौनी रॉय पश्चिम बंगाल के कूच बेहर जिले की रहने वाली हैं. मौनी रॉय (Mouni Roy) के करियर की बात करें तो वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने ‘नागिन’ में भी नागिन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो बॉलीवुड में भी काफी पहले डेब्यू कर चुकी हैं.

Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button