राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की

गाजियाबाद। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई एक हेलीकॉप्टर दुघर्टना में शहीद हुए भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी माधुलिका रावत तथा सेना के अन्य अधिकारियों को सोमवार को राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
इस मौके पर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जनरल विपिन रावत ने भविष्य के प्रति हमें आगाह करते हुए बोला था कि हमें आने वाले समय पर ढाई मोर्चे पर लड़ाई लड़नी होगी, इसके लिए हमारा तैयार रहना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, डॉ मनीष चौहान की अगुवाई में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए एक शोक मार्च भी निकाला गया। इस मौके पर अपनी श्रद्धांजलि देते हुए डॉ चौहान ने कहा कि देश ने महान योद्धा खो दिया है, जिसकी क्षति देश कभी भूल नहीं पायेगा।

इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देने वालों में श्रद्धा तिवारी, सुरेंद्र पाल सिंह, पी सी जोशी, अमित श्रीवास्तव, विनय सिंघल, रवित मालिक, रामअवतार, प्रवीण राठी, पवनिश सिंघल, अंशिका सिंह, निशि मलिक, अमृता सिंघल, रीना सिंघल, दूबे जी, लालन सिंह, अरुण सिंह, डी बी सिंह, रविंद्र सिरोही, रामपाल चौहान आदि प्रमुख हैं। राजनगर रेजिडेंसी के अन्य निवासी भी इस मौके पर मौजूद रहे।



