दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन 

विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। मंगलवार को साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर स्थित ॐ साई विशेष विद्यालय तथा मेरठ रोड स्थित भागीरथी विशेष विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर गाज़ियाबाद के लोकप्रिय सांसद व भारत सरकार में सड़क परिवहन राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिंह एवं उनकी सुपुत्री श्रीमती मृणालिनी सिंह की विशेष उपस्थिति रही। 
इस दौरान दिव्यांग बच्चों को भोजन व विशेष उपहार भेंट किए गए। साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर श्रीमती भारती सिंह तथा श्रीमती मृणालिनी सिंह ने दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ उनके भविष्य को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
इन कार्यक्रमों में दिवायंग बच्चों द्वारा प्रतिभाओं की प्रस्तुति भी हुई। साथ ही दिव्यांग बच्चों ने जो अद्भुत प्रदर्शन किया, उनकी प्रतिभा को देखकर सभी उपस्थितजनों ने दिव्यांग बच्चों के अविश्वसनीय प्रदर्शन की सराहना की। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि श्रीमती भारती सिंह ने दिव्यांग बच्चों को भविष्य में बेहतर अवसर प्रदान करने तथा हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पूनम कौशिक, अश्वनी शर्मा, श्रीमती मृणालिनी सिंह के सुपुत्र विक्रमादित्य, मयंक गोयल तथा विद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button