कांग्रेस के बिना विपक्ष का मोर्चा नहीं हो सकता : राउत

Image Source : Google

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए। राउत ने साथ ही कहा कि कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता। राहुल गांधी के 12-तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए।

‘उद्धव ठाकरे जी से मैं बात करूंगा’

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा। हमने पहले ही कहा है कि अगर विपक्ष का कोई मोर्चा बनता है तो वह कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। इस बारे में चर्चा हुई है।’ राउत ने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और राहुल गांधी को आगे काम करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती। विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए। नेता के बारे में बैठकर चर्चा कर लीजिए, लेकिन तीन-चार मोर्चे नहीं हो सकते।’

‘आने वाले समय में मुंबई जाएंगे राहुल गांधी ’
राउत ने यह भी बताया कि राहुल गांधी आने वाले समय में मुंबई का दौरा करेंगे और अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कामकाज कर रहे होंगे तो दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। ठाकरे इन दिनों रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें कि बीते शनिवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने तृणमूल की प्रमुख ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा था कि कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से अलग रखकर और इसके बगैर यूपीए के समानांतर विपक्षी गठबंधन बनाना सत्तारूढ़ बीजेपी और ‘फासीवादी’ ताकतों को मजबूत करने के समान है।

News Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button