नारी अपनी शक्ति को पहचाने: डॉ. अंजू भंडारी

 *डॉ. शम्भू पंवार*
नारी स्वयं अपनी शक्ति को पहचाने और खुद को सशक्त बनाए। तभी नारी सशक्त समाज  बन सकेगा। पुरुषों को भी अब अपनी  मानसिकता को बदलना होगा, कि अब वो नारी को अबला या कमजोर समझने की भूल नहीं करें। वर्तमान समय में नारी हर कार्य क्षेत्र में शिखर को छूती नजर आ रही है। राष्ट्रपति के सर्वोच्य पद पर पहुंचने वाली श्रीमती प्रतिभा पाटिल,आईपी एस किरण बेदी,उद्योग जगत में किरण मजूमदार, सहित अनेक नाम है जिन्होंने अपने -अपने कार्य क्षेत्र में अपनी काबिलियत से विशिष्ट मुकाम हासिल कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।
 यह उद्गार नारी सशक्तिकरण की पक्षधर, शिक्षाविद एवं प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. अंजू भंडारी ने एक साक्षात्कार में व्यक्त किये।
डॉ. भंडारी ने कहा कि आज नारी पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य क्षेत्र में अपनी योग्यता को सिद्ध करके दिखा रही है,की नारी किसी भी तरह पुरुषों से कमजोर नहीं है।
 *अपने हौसलो के दम पर, हम अपनी प्रतिभा दिखा देंगे, भले मंच ना मिले हमको, मंच हम अपना बना लेंगे*
यह पंक्तिया शिक्षाविद डॉ. अंजू भंडारी पर स्टिक जमती है। प्रखर वक्ता, हँसमुख,सरल, सहज,मिलनसार व्यक्तित्व की धनी डॉ. अंजू भंडारी का जन्म उत्तराखंड में हुवा। 4 वर्ष की अल्प आयु में पिता का साया सर से उठ गया। लेकिन अपनी हिम्मत और हौसले को  कमजोर नही होने दिया। विपरीत हालातो  में शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। किसी ने सच कहा है कि- इरादे नेक ओर मजबूत हो तो रास्ते स्वतः ही खुल जाते है, और कामयाबी कदम चूमती है। ऐसे मजबूत इरादे रखने वाली डॉ.भंडारी ने सामाजिक जीवन एवं उच्च आदर्शों के दम पर शिक्षा व सामाजिक सरोकारों में राष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ठ पहचान कायम कर नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की।
डॉ.अंजू भंडारी बचपन से ही कुशाग्र,तीव्र बुद्धि व समाजोत्थान की सोच थी। समाज मे कुछ ऐसा करने की ठान ली,की शिक्षा व सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कुछ करना है। ओर उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली को अपनी कार्यस्थली बनाया और कक्षा 10 से पीएचडी तक  शिक्षा प्राप्त करने का शिक्षा का बड़ा केंद्र  स्थापित किया।
डॉ भंडारी ने अपने नेक ओर मजबूत इरादों से एल्फ़स राज्य सरकार विश्वविद्यालय,दिल्ली, तथा आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेस की स्थापना की जिसकी चेयरपर्सन स्वयं है।इसमे 250 रोजगारपरक कोर्स करवाये जा रहे है।एवं राष्ट्रीय शिक्षा समाज विकास संस्था एवं खेलकूद परिषद की चैयरपर्सन है।इस संस्था में डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, स्पोर्ट्स कोर्स,स्पोर्ट्स टीचर कोर्स करवाये जाते है।अखिल भारतीय सार्वजनिक ओर शारीरिक स्वास्थ्य संस्थान, अखिल भारतीय मुक्त शिक्षण संस्थान।इनके अलावा सामाजिक सरोकारों के लिए यूनिक एजुकेशन वेलफेयर सेंटर के नाम से एनजीओ चल रहा है जिसमे महिलाओ को सिलाई,कढ़ाई आदि कार्यो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button