केजरीवाल सरकार दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध, : उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली| केजरीवाल सरकार दिल्ली में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं विकसित कर रही है| इसी दिशा में दिल्ली सरकार घुम्मनहेडा हॉकी स्टेडियम में हॉकी अकैडमी बनाने और खिलाड़ियों के रहने के लिए शानदार रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स तैयार करने जा रही है| शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहाँ छज्जूराम मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया| इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार हॉकी को बढ़ावा देने के लिए घुम्मनहेडा के साथ-साथ दिल्ली में अबतक 4 वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड बनवा चुकी है|

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दे रही है| इस दिशा में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है| जो खिलाड़ियों को अपने सपनों की उड़ान भरने में मदद करेगी और यहाँ खिलाड़ियों का खेल ही उनकी पढ़ाई होगी|

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2001 में घुम्मनहेडा से हॉकी का पहला इंटरनेशनल खिलाड़ी निकला| इस क्षेत्र ने देश को हॉकी के सितारे दिए लेकिन इसके बावजूद वर्षों तक ये क्षेत्र क्वालिटी स्पोर्ट्स सुविधाओं से अछूता रहा| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के बच्चों को बेहतरीन खेल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है| इसलिए हमने यहाँ वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड का निर्माण करवाया ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मिल सके और वो दिल्ली और देश का नाम रौशन करे|

श्री सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूरी दिल्ली में शानदार स्पोर्ट्स सुविधाएं तैयार कर रही है| इस दिशा में अबतक दिल्ली में 4 शानदार वर्ल्ड क्लास एस्ट्रो-टर्फ हॉकी फील्ड बनाए गए है| उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के मन में हमेशा ये दुविधा रहती है कि वो पढ़े या खेले| पढ़ाई के आगे खिलाड़ियों का खेल हमेशा शिकार बन जाता है| और हमेशा खेल को पढ़ाई से अलग माना जाता रहा| इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कर रही है| ये ऐसी यूनिवर्सिटी होगी जहाँ खिलाड़ियों का खेल ही उनकी पढ़ाई होगी| वो वे अपने खेल में पूरी तरह समर्पित होकर देश के लिए मेडल लेकर आयेंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button