वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी करेंगे आंदोलन

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार व उत्पीड़न से त्रस्त गाजियाबाद के व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में वाणिज्य कर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के नकारात्मक रवैया और जांच के नाम पर लूट खसोट करने करने का विरोध किया गया और विशेष तौर पर इन दोनों विभागों से लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी सुरक्षा दल का गठन किया गया।
व्यापारियों ने बताया कि यह दल खाद्य सुरक्षा व्यापारियों के उत्पीड़न का मुंहतोड़ जवाब देगा। यदि यह लोग बाज नहीं आए तो इनकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग व उपाध्यक्ष अशोक गोयल से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो व्यापारी इस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर विरोध करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में वे लोग उत्पीड़न नहीं सहेंगे और जल्दी ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपना दुखड़ा सुनाएगा।
इस बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मेरठ के प्रभारी नानक चंद शीरे वाले, व्यापारी नेता व जिला चेयरमैन देवेंद्र हितकारी, रजनीश बंसल, जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग, सुनील प्रताप सिंह, अतुल मित्तल, अमन अग्रवाल, िकास बंसल, सरदार बलदेव सिंह, निरंजन शर्मा व विपिन सिंघल प्रमुख रूप से थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button