विधायक सुनील शर्मा ने किया न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ 

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। गुरुवार को साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा द्वारा वार्ड नम्बर 79 के न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार पहले भी थी, पर विकास नहीं था। आज सरकार भी है और विकास भी है।
पहले सड़कें जर्जर थी, लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। शिक्षा और स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था भी नहीं थी। लोगों की सुरक्षा पर तो कोई ध्यान ही नहीं था। लेकिन वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार प्रदेश में आई तो सड़के भी बनीं, गांव-गांव बिजली पहुंची। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए। प्रदेश में विकास का रास्ता जो बंद था, उसे खोलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज बदला हुआ उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले लोग प्रदेश के विकास की कल्पना भी नहीं करते थे, अब तो 44 योजनाओं के साथ उत्तर प्रदेश देश में नंबर वन है। 
यही तभी संभव हो पाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने संकल्प लिया है कि प्रदेश गड्ढा मुक्त रहे, इसीलिए 2017 के बाद साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में 2000 किलोमीटर अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। साहिबाबाद का आज रंग और रूप दोनों बदल चुके हैं। यह वही साहिबाबाद है जिसे एक समय में जाम के लिए जाना जाता था, लेकिन आज साहिबाबाद जाम मुक्त है। हमारी सरकार ने साहिबाबाद विधानसभा में 5 नये फ्लाईओवर, 4 नये अंडरपास का निर्माण करा कर विकास को एक नई रफ्तार दी है और यह रफ्तार जारी रहेगी।
इस मौके पर प्रमोद तिवारी, हरीश कडाकोटी, मीना भंडारी पार्षद, सलेक चंद त्यागी पार्षद प्रतिनिधि, राधेश्याम, रोहताश, बी पी जुयाल, सुशील, सर्बजीत, रमेश, भगतसिंह जी, देवेंद्र पंथ , सुनील, दिनेश, ममता, पारुल, शकीरा, लक्मी, गीता, आशा, पूजा, नीलू, विमला, सुषमा, पूजा आदि मौजूद रहे।
फोटोकैप्शन:- विधायक सुनील शर्मा ने नारियल तोड़कर न्याय खण्ड-1 इन्दिरापुरम में तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button