भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा वो हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं: सुनील शर्मा

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। पार्षद शिवानी गौरव सोलंकी के वार्ड नम्बर 76 वैशाली में स्काईटेक मगध सोसाइटी से पीएनबी बैंक होते हुए पंचशील पेबल्स सोसाइटी तक क्षतिग्रस्त सड़क का डेंस द्वारा हो रहे निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक  सुनील शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोलंकी ने सम्मानित निवासियों की मौजूदगी में नारियल तोड़कर किया।
इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोलंकी ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वी के सिंह, मेयर आशा शर्मा व  विधायक सुनील शर्मा के आशीर्वाद से वार्ड नम्बर 76 के सम्पूर्ण विकास के लिए एक योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य हो रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को इस सड़क का निर्माण डेंस द्वारा हो रहा है। साथ में इंटरलॉक टाइल से साइड पटरी का भी निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से पूर्व भी यहां पर एक ऐसे आरसीसी नाले का निर्माण कराया गया था जिससे यहां जलभराव की समस्या समाप्त हो गई है। उद्घाटन के दौरान विधायक सुनील शर्मा जी ने उपस्थित निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button