साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड नम्बर 74 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड नम्बर 74 अंतर्गत सेक्टर-19 वसुंधरा में महाराजा अग्रसेन चौक से नहर तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन स्थानीय पार्षद आशा नरेश भाटी के साथ मिलकर किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उन्होंने चाय पर चर्चा की। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा भाटी और भाजपा नेता नरेश भाटी ने अपने समर्थकों के साथ विधायक सुनील शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया एवं सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों को बहुत बहुत बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक सुनील शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना रोल मॉडल बताते हुए निगम पार्षद आशा भाटी और भाजपा नेता नरेश भाटी की जनसेवा की भावना की सराहना की और बताया कि ये अपने क्षेत्र के लोगों से इतना घुल मिल गए हैं कि इनका कोई भी जनहित का कार्य सच्चा जनसेवक हर हाल में पूरा करेगा और मैं भी यही कर रहा हूँ। इन्होंने अपने वार्ड में जिन जिन जनसुविधाओं की जरूरत बताई, मैंने अपने विधायक कोटे से करवाया। आगे भी आपलोगों का हर कार्य होगा, क्योंकि आपलोग भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता और समर्थक हैं।

इस अवसर पर निगम पार्षद आशा भाटी और भाजपा नेता नरेश भाटी ने भी विधायक सुनील शर्मा की सराहना की और बताया कि आजतक आपलोगों की सुविधा के लिए हमलोगों ने विधायक जी से जो कुछ भी मांगा है, वह उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उपलब्ध करवाया है। इनके द्वारा दिये हुए बैंच पूरे वार्ड के पार्क में मिल जाएंगे। नहर रोड की मरम्मत, नाली चहारदीवारी का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, चौकस पुलिसिंग, सड़क, नालियों व पार्क की मरम्मत आदि में उन्होंने नगर निगम प्रशासन के अलावा अपने विधायक कोटे से भी योगदान दिलवाया है। महापौर आशा शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद जनरल वी के सिंह से भी आपके जनहितैषी कार्यों की पैरवी करते रहते हैं। इसलिए हमलोग इनके आभारी हैं। इस मौके पर उनके दर्जनों समर्थक मौजूद रहे और सुनील शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। सबने एक सुर में कहा कि हमारा विधायक सुनील शर्मा के जैसा ही होना चाहिए।



