वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता, गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा बुद्धवार को सेक्टर 1 वैशाली कामना में टाइल्स द्वारा रोड सुधार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से जगह-जगह टाइल्स उखड़ गई थी। लोगों को चलने में भी दिक्कत आ रही थी। इसलिए क्षेत्रीय निवासियों के अनुरोध पर यह कार्य पार्षद निधि द्वारा करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी केएल शर्मा, नाथ नौटियाल व  सुरेश चंद्र द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। लोगों द्वारा पार्षद मनोज गोयल का स्वागत माला पहनाकर किया गया। कार्य शुरू होने के उपलक्ष्य में मिठाई बांटी गई। क्षेत्र की जनता खास तौर पर महिलाओं ने इस कार्य की सराहना की और बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर इस शुभ कार्य का शुभारंभ करवाया।
इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, मनीष, दीपा भाटिया, राजेंद्र सिंह, जगदीश, अशोक कुमार, शांति देवी, नीमा, शंभू शाह, जयप्रकाश, आशु त्यागी, नीतू उपाध्याय, स्वाति दुबे, बीना पुष्पा, कमलेश मिश्रा, अशर्फी, रानी दुबे, राजेंद्र शर्मा, साधना देवी, सरोज मल्होत्रा, मनजीत कौर, उषा नौटियाल, नीलू, सुनीता ध्यानी, राज काला, रुकमणी, कुसुम लता, साधना सक्सेना, वीरेंद्र, रेखा देवी सहित अन्य क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button