म. प्र. के केबिनेट मंत्री को करें निष्कासित अ.वै.क्षत्रियमहासभा

मध्य प्रदेश। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि म.प्र. के मंत्री बिसाहू लाल का यह कहना की ठाकुर समाज की महिलाओं को घर से हाँथ पकड कर घर के बाहर ले लाएं यह महिलाओं का अपमान है एक संवैधानिक पद में आसीन व्यक्ति जो कि जाति वर्ग विशेष में भेद पैदा करने और उनकी महिलाओं को अपमानित करने के आशय से किया गया यह कथन और सार्वजनिक सभा मे लोगो को महिला वर्ग और विशेष रूप से ठाकुर समाज की महिलाओं को अपमानित करने के आशय से उकसाने वाला कथन किया गया है जो धारा 153 क एवम 153 ख के अधीन अपराध है ।

अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति सिंह चंदेल ने कहा है की मंत्री महोदय पर प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी मंन्त्री महोदय ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के विरुद्ध संवैधानिक हैसियत से मंन्त्री होते हुए कथन किया है इसलिए सरकार को ऐसे मंन्त्री जिसकी संविधान में आस्थान हो और संविधान के विपरीत कार्य कर रहा हो तत्काल निष्काषित करना चाहिए मंन्त्री ने महिलाओं की गरिमा में ठेश पहुचाई है यदि मंन्त्री पर प्राथमिकी दर्ज नही की जाती है तो ठाकुर समाज की महिलाओं के समान के लिए अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा कानून का पालन कराने को सक्षम रहेगी व अपने अपमान का बदला लेंगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी अपने संबोधन में शक्ति सिंह चंदेल ने विश्व के विभिन्न देशों व भारत वर्ष के प्रत्येक गांवो एवं जिले में निवासरत समस्थ माताओं बहनो सहित प्रत्येक क्षत्रियों से आवाहन किया है की सभी माताओं इन शब्दों को लेकर जिनमें धाराओं का उल्लेख भी है, आन लाइन महिला आयोग, आन लाईन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री,आन लाईन राज्यपाल मध्य प्रदेश, आन लाईन पीएमओ, आन लाईन महामहिमराष्ट्रपति महोदय को निःश्चित रुप से अपनी शिकायत व आपत्ति दर्ज की जाना नितांत आवश्यक है ताकि बिसाहूलाल जैसी जहरीली विचार धारा का विस्तार न हो सके और कोई जहरी लाबीज बडे वृक्ष का रुप न ले ले।

डा.संजीव सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंजता सिंह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राघवेन्द्र सिंह राजावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश सिंह वैस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राहुल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  उमेश कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख, शैल सिंह परिहार राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष प्रमुख और अरूण सिंह शेखावत राष्ट्रीय कानुनी सलाहकार, नरेन्द्र सिंह राणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आनन्द सिंह राष्ट्रीय संगठन सचिव, हेमलता तंवर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, बबीता तोमर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, पिंकी सिंह राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह राष्ट्रीय महिला महासचिव, रश्मी सिंह राष्ट्रीय महिला मंत्री, अंजू सिंह राष्ट्रीय महिला संगठन महासचिव सभी ने मंत्री जी के बयान की कडी निंदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button