अरविंद केजरीवाल ने छठ व्रतियों के साथ की छठी मैया की पूजा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज छठ व्रतियों के बीच पहुंच कर उनके साथ भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर आस्था के महापर्व छठी मैया की पूजा की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईस्ट किदवई नगर और डीआईजेड सेक्टर-4, राजा बाजार पहुंच कर छठ पूजा में शामिल हुए। सीएम अरविंद केजरीवाल के अलावा, कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय और विधायक राघव चड्ढा ने भी छठ घाटों पर पहुंच कर व्रतियों के साथ छठी मैया की पूजा की। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से छठ पर्व के आयोजन में कई अड़चनें आई, लेकिन हमने छठी मैया के आशीर्वाद से सारी अड़चनों को दूर किया। सभी से निवेदन है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। सभी लोग अपना ख्याल रखें और घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें। एक सवाल के जवाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। छठ को लेकर कोई भी पार्टी राजनीति न करे और सभी लोग मिलकर खुशी-खुशी छठ पर्व मनाएं। वहीं, कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि छठ पूजा में शामिल श्रद्धालुओं ने कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए आस्था के इस महापर्व को धूम-धाम से मनाया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ईस्ट किदवई नगर और डीआईजेड सेक्टर-4, राजा बाजार पहुंच कर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर की गई तैयारियों जायजा लिया और छठ पूजा में शामिल हुए। छठ का व्रत रखने वाले श्रद्धालु दिल्ली सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से बेहद संतुष्ट थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने बीच पाकर श्रद्धालुओं में खुशी का ठिकाना न रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर छठी मैया की पूजा की और पूरे देश वासियों के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की। वहीं, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैने ने भी छठ घाट पर पहुंच कर व्रतियों के साथ छठी मैया की पूजा की। उन्होंने कहा कि आज सूर्य उपासना के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर रानी बाग, सरस्वती विहार और पश्चिम विहार के छठ घाट पर संध्या अर्ध्य में शामिल हुआ। इस अवसर पर शामिल श्रद्धालुओं ने कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए आस्था के इस महापर्व को धूम-धाम से मनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने भी आस्था के महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य पर नजफगढ़ विधानसभा में अलग-अलग जगहों पर आयोजित छठ पूजा में पहुंच कर छठी मैया का आशीर्वाद लिए और सभी के लिए स्वस्थ जीवन के लिए कामना की। इसके अलावा, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुराड़ी में छठ घाटों का दौरा कर जायजा लिया और पूजा की। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा भी अपने निर्वाचन क्षेत्र स्थित पांडव नगर में छठ घाट पर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा की।
*मुझे बेहद खुशी है कि आज हम सब लोग मिलकर हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मना रहे हैं- अरविंद केजरीवाल*
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत सभी देशवासियों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत शुभमकानाएं और बधाई देते हुए कहा कि छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी के घर में खूब खुशियां हों। आपका पूरा परिवार स्वस्थ्य रहे। आपके घर में खूब बरकत हो और छठी मैया आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने किदवई नगर में पहुंच कर सभी श्रद्धालुओं के साथ छठ महापर्व मनाया। इस बार कोरोना की वजह से छठ पर्व के आयोजन में कई सारी अड़चनें आई थीं। लेकिन हमने छठी मैया के आशीर्वाद से सारी अड़चनों को दूर किया। मुझे बेहद खुशी है कि आज हम सब लोग हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। अभी हम सभी दिल्ली वालों ने मिलकर कोरोना पर काबू पाया है। कोरोना बहुत ही बुरी बीमारी है। अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। आप सभी से निवेदन है कि सभी लोग थोड़ा सा अपना ख्याल रखें। घर से जब भी बाहर निकलें, मास्क जरूर पहनें।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छठी मैया का सभी लोग आशीर्वाद लीजिए और छठ पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाइए और सभी के सुख की कामना कीजिए। इस वक्त राजनीति नहीं करनी है। इस वक्त सभी पार्टी के लोग मिलकर छठ पर्व मनाएं। यह वक्त राजनीति और तू-तू, मै-मै का नहीं है। मैं सभी लोगों के सुख की कामना करता हूं। अपने विरोधियों की भी सुख की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज छठ का पर्व है। सभी के अंदर सकारात्मकता होनी चाहिए। किसी भी किस्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं चाहता हूं कि कोई भी पार्टी का व्यक्ति राजनीति न करे और सभी लोग खुशी-खुशी छठ पर्व मनाएं।
*भाजपा सरकार में एक भी जगह पूजा नहीं होती थी और कांग्रेस सरकार में सिर्फ 50-60 जगहों पर ही पूजा होती थी- गोपाल राय*
वहीं, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बुराड़ी में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में हम सब लोगों ने अपनी जान-पहचान के लोगों को जूझते देखा। इस दौरान काराबार चौपट हुए। कई परिवार पीड़ित हुए, लेकिन छठी मैया का आशीर्वाद ही है कि आज पुनः दिल्ली और पूरा देश इस महापर्व को धूमधाम के साथ मना रहा है। दिल्ली के अंदर जब पूर्वांचल के लोग छठ पूजा की शुरूआत किए और भाजपा की सरकार थी, तब एक भी जगह पूजा नहीं कराई जाती थी। उन्हें पूर्वांचल के लोगों से इतनी नफरत थी कि वे छठ पूजा नहीं करने देते थे। कांग्रेस की सरकार में भी 50-60 जगहों पर ही छठ पूजा होती थी और वहां पर कुछ खास लोग ही पहुंच पाते थे। पूर्वांचल के आम लोग उन घाटों पर नहीं पहुंच पाते थे। हमें इस बात का गर्व है कि पूर्वांचल के लोगों ने जन लोकपाल आंदोलन से लेकर अब तक आम आदमी पार्टी का साथ दिया और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। आज दिल्ली के अंदर 800 से अधिक जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मुझे यह कहने में गर्व है कि छठ व्रतियों के लिए जितना इंतजाम बिहार और यूपी की सरकार नहीं कर पाती है, उससे बढ़ियां इंतजाम दिल्ली सरकार कर रही है। आज दिल्ली के अंदर सभी विधानसभा क्षेत्रों में 800 से अधिक जगहों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। कोरोना खत्म हो जाता है, तो अगली बार और धूमधाम के साथ छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ही संदेश है कि पूर्वांचल के लोगों का मान सम्मान हो और पूर्वांचल के लोगों का काम हो। जब तब अरविंद केजरीवाल की सरकार है, तब तक कोई चाहे कितनी भी राजनीति कर ले, पूर्वांचल के लोगों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। भाजपा के लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। हमें इस बात की खुशी है कि लाखों लोग आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर छठ पूजा कर रहे है। आज गिनती के लोग हैं, जो भाजपा के साथ खड़े हैं। पूर्वांचल के लोग छठ पूजा आस्था के लिए करते हैं, राजनीति के लिए नहीं करते हैं। भाजपा को उनकी राजनीति मुबारक हो और आप लोगों को छठ मैया का आशीर्वाद मुबारक हो। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाती रहती है। भाजपा तो छठ पूजा नहीं करती है। जब भाजपा की सरकार थी, तब भी वह छठ पूजा नहीं करती थी। आज पूरी दिल्ली छठ पूजा कर रही है। उनको छठ पूजा नहीं करनी है, तो आरोप ही लगाएंगे। सभी श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छठ पूजा के आयोजन की तैयारियां की है, तो सभी लोग पूजा कर रहे हैं।
*केजरीवाल सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए तैयार कराया है 800 से अधिक घाट*
केजरीवाल सरकार दिल्ली में पूरी धूमधाम और भव्यता के साथ छठ पर्व का आयोजन कराने के लिए 800 से अधिक घाटों को तैयार कराया है। आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले, 2015 तक दिल्ली में छठ पर्व के लिए केवल 80-90 घाट ही तैयार किए जाते थे और ये घाट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए होते थे। केजरीवाल सरकार ने इन घाटों की संख्या 80-90 से बढ़ा कर 800 से अधिक कर दी है। अब यह घाट किसी खास पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली की सभी आम जनता के लिए बनाए गए हैं। केजरीवाल सरकार में सभी को यह हक है कि वे सरकार के सहयोग से समिति बनाकर छठ महापर्व का भव्य आयोजन कर सकें।
दिल्ली सरकार ने केवल घाट ही नहीं बनवाए, बल्कि वहां टेंट व पंडाल लगवाना, सफाई, साफ़ पानी और सुरक्षा व्यवस्था समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए सहायता देने का काम भी किया है। शायद ही देश के किसी और शहर में कोई सरकार छठ महापर्व का इतने बड़े स्तर पर आयोजन करवाती है। दिल्ली में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए लोगों ने भव्यता और धूमधाम के साथ छठ पर्व को मनाया।
*सीएम अरविंद केजरीवाल के व्यक्तिगत प्रयासों के चलते सार्वजनिक छठ पूजा के आयोजन की मिली अनुमति*
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के व्यक्तिगत प्रयासों के बाद एलजी ने सार्वजनिक छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 अक्टूबर को सार्वजनिक छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने की मांग को लेकर पत्र लिखे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा था कि ‘दिल्ली के लोग बड़ी ही आस्था के साथ हर साल छठ पूजा मनाते हैं। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। छठ पूजा पर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, समृद्धि आदि सुखों का लाभ होता है। मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे कहा था कि दिल्ली में पिछले तीन महीनों से कोविड-19 महामारी नियंत्रण में है। मेरा विचार है कि हमें कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखते हुए छठ पूजा मनाने की अनुमति देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान आदि पड़ोसी राज्यों ने भी अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए उचित प्रतिबंधों के साथ छठ पूजा मनाने की अनुमति दी है। मेरा आपने अनुरोध है कि यथाशीघ्र डीडीएमए की बैठक बुलाकर छठ पूजा समारोह के आयोजन की अनुमति प्रदान करें। जिसके बाद एलजी ने डीडीएमए की बैठक आयोजित की और छठ महापर्व के सार्वजनिक आयोजन की अनुमति मिली।
*****

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button