जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर पहुंचे मोदी, जवानों के साथ मनाएंगे दीपावली

2014 में सत्ता संभालने के बाद  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाने की परंपरा को बनाए रखते हुए गुरुवार सुबह वह जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पहुंचे।

श्री मोदी दिल्ली से जम्मू के तकनीकी हवाई अड्डे गए और वहां से नौशेरा सेक्टर पहुंचे। जहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने प्रधानमंत्री के वहां पहुंचने से पहले बुधवार को इलाके का दौरा किया। सेना प्रमुख ने वहां सुरक्षा की स्थिति का पूर्ण रूप से जायजा लिया।

गौरतलब है कि वहां छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 20 दिनों से अधिक समय से मुठभेड़ चल रही है। प्रधानमंत्री नौशेरा से दीपावली के दिन एक से अधिक जगह जाकर मिलते रहें है और उनकी हौसला अफजाई करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button