राकेश मिश्रा का नया गाना रिलीज, टाइटल की वजह से हो गए ट्रोल

Rakesh Mishra's new song released
Image Source: Google/Internert Media

Most successful song of Bhojpuri : भोजपुरी का सबसे सक्सेसफुल गाना राजा तनी जाई बहरिया फेम सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसकी वजह है उनका नया रिलीज गाना ‘पिस्टल पे लहंगा’, जो रिलीज होने के बाद टाइटल की वजह से ट्रोल होने लगा है। गाना बेहद मनोरंजक है लेकिन टाइटल में लहंगा और पिस्टल के कॉन्बिनेशन पर ट्रोलिंग शुरू हो गया है। टाइटल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि गाना रिलीज के साथ वायरल भी काफी तेजी से हो रहा है।

Rakesh Mishra’s new song : राकेश मिश्रा इस के इस गाने की शुरुआत एक कहानी से हुई है जिसमें राकेश मिश्रा अपनी गर्लफ्रेंड के लिए पिस्टल चलाते नजर आए हैं। इस दौरान गिरफ्तारी हो जाती है और वे जेल से इस बारे में सोचते नजर आते हैं। इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक म्यूजिक में लहंगे की डिमांड काफी अधिक है, जिसे राकेश मिश्रा ने अपने इस नए गाने में भी बखूबी भुनाया है और यह दर्शकों को बहुत पसंद भी आ रहा है। राकेश ने इस गाने को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। दोनों की प्लेबैक सिंगिंग कमाल की है जिसे लोगों ने खूब सराहा है।

वही गाने के टाइटल के ट्रोल होने पर राकेश मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया में ट्रॉली आसान है, लेकिन गाना बेहद खूबसूरत है। यह सब ने माना है। आप भी एक बार इस गाने को जरूर देखें। गाने में कहीं से भी आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। यह एक बेहद मनोरंजक और रोमांटिक ट्रेक है, जो भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के साथ-साथ हर तरह के दर्शकों को मनोरंजन के नए सफर पर ले जाने वाला है। इसलिए अपने फैंस और भोजपुरी के सुधि श्रोतागणों से आग्रह करूंगा कि आप मेरे इस गाने को एक बार फिर सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएं। अगर आप रील्स बनाने में इंटरेस्टेड है, तो इस गाने पर भी खूब रील्स बनाएं।

आपको बता दें कि गाना ‘पिस्टल पे लहंगा’ राकेश मिश्रा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ। गाने के म्यूजिक वीडियो में स्वैगी, सोनम ठाकुर और सनी बाबा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लिरिक्स अजीत मंडल का है। म्यूजिक रौशन सिंह का है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button