जानें कितने लाख बढ़ी पॉपुलेशन, चीन नहीं अब भारत बना दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश

IMAGES SOURCE : GOOGLE

सदियों से दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन अब इस मामले में पिछे होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, अब भारत ने इसकी जगह ले ली है। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अब चीन   नहीं है, बल्कि भारत है। इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार,  2023 में सबसे ज्यादा आबादी भारत की होगी, और अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के नवीनतम आंकड़ों ने मुहर लगा दी है।

संयुक्त राष्ट्र (UNFPA) के आंकड़ों के मुताबिक,  भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग हैं, और इस देश की आबादी 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। और वहीं चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है।

UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, जिसे ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ के टाइटल से जारी किया गया है, उसमें बताया गया है कि अब भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन है, जबकि चीन की जनसंख्या 1,425.7 मिलियन है। यानी दोनों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर  है। रिपोर्ट में ताजा आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की कैटेगरी में दिए गए हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button