सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड, इंदिरापुरम
ओपन सर्च ब्यूरो
गाजियाबाद। सोमवार की शाम उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के आये नतीजों ने साहिबाबाद, गाजियाबाद के बीजेपी नेताओं, निगम पार्षदों व उनके समर्थक कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। इन नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पिछले पांच सालों से भारतीय जनता पार्टी ने विकास के जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं और बेलगाम अपराध को काबू में करने के जो साहसिक प्रयास किये हैं, उससे प्रदेश की जनता खुश है और उसने बीजेपी की झोली भर दी है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित के सारे महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया है और गरीबों के हकहकूक को सुरक्षित किया है, जिससे समाज के सभी वर्गों को भाजपा का साथ मिला है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आदि नेताओं के टीम वर्क की भी सराहना की और कहा कि अब उत्तरप्रदेश और तेज गति से प्रगति करेगा।
वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला त्यागी, निगम पार्षद, वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड, इंदिरापुरम ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। साथ ही सूबे में साम्प्रदायिक दंगों को नियंत्रित किया है। इसलिए मुझे पूरा विश्वास था कि हमारी सरकार लौटेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक पार्टी से बढ़कर एक विशाल परिवार है, जो सबकी देखभाल कुशलता पूर्वक करती है। इसलिये एग्जिट पोल हमारी उम्मीद के अनुरूप आये हैं। मैं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को नमन करती हूं।
वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंजुला गुप्ता, निगम पार्षद, वार्ड नम्बर 81 शक्तिखण्ड, इंदिरापुरम ने कहा कि जब किसी पार्टी और सरकार की कथनी, करनी और नियत साफ दिखाई देती है तो नतीजे ऐसे ही उत्साहबर्द्धक आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सभी वर्गों का विकास किया, सूबे को अपराध मुक्त किया, सरकार हमेशा जनता के दुःखों को दूर करने के लिए ततपर रही। इसलिए एग्जिट पोल के नतीजे देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता में अपार खुशी की लहर शुरू हो गई है।प्रियंका प्रियदर्शिनी, बीजेपी नेत्री, इंदिरापुरम।
वहीं, प्रियंका प्रियदर्शिनी, बीजेपी नेत्री, इंदिरापुरम ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुशासन की सरकार के 5 साल के विकास कार्यों और महिला सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा और कानून व्यवस्था के दम पर यह नतीजे आए हैं। मुख्यमंत्री ने जो कहा वह करके दिखाया है। इसलिए उत्तरप्रदेश की जनता ने उन्हें और 5 साल देने का निश्चय कर लिया था, जो कि जनादेश के एग्जिट पोल से स्पष्ट हो रहा है।
नेहा शर्मा, बीजेपी नेत्री, इंदिरापुरम।
वहीं, नेहा शर्मा, बीजेपी नेत्री, इंदिरापुरम और अजय गुप्ता, बीजेपी बूथ अध्यक्ष, इंदिरापुरम ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरोना काल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उसने सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर फोकस किया था। इस सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल से प्रदेश की जनता का दिल जीता है। उसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जो चुनावी आशीर्वाद दिया है, उससे सभी लोग गदगद हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में कमाल का काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। आप मानिए, यूपी में बार-बार कमल खिलता रहेगा, क्योंकि यहां राम राज्य आ चुका है।