हाउस टैक्स में 20 प्रतिशत छूट की सहूलियत हेतु अवकाश में लगेंगे कैंप

Image Source : Google
ओपन सर्च ब्यूरो, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद द्वारा महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के कुशल नेतृत्व में  अवकाश दिवस में समस्त जोनों में जोनल कार्यालय प्रातः 10:00 से 2:00 तक खुलेंगे। साथ ही समस्त जोनों में हाउस टैक्स जमा करने हेतु कैंप भी लगाए जाएंगे।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि महा अक्टूबर जिसमें शहर वासियों को 20 प्रतिशत हाउस टैक्स पर छूट दी जा रही है, उस हेतु कल अवकाश के दिन में 10:00 से 2:00 तक जोनल कार्यालय जोनल प्रभारियों की नेतृत्व में खोले जाएंगे, ताकि शहर वासी को सहूलियत हो सके और वह अपना हाउस टैक्स जमा कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकें।
कवि नगर जोन अंतर्गत सेक्टर 23 संजय नगर पुलिस चौकी के सामने, सिटी जोन के अंतर्गत हिंडन विहार मस्जिद के पास, साथ ही राज नगर एक्सटेंशन सब जोनल कार्यालय भी खुला रहेगा, विजय नगर जोन के अंतर्गत क्रॉसिंग में गौर ग्लोबल विलेज सोसायटी में, मोहन नगर जोन के अंतर्गत शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 एकता पार्क में तथा डीएलएफ वार्ड 10 में, वसुंधरा जोन के अंतर्गत रामप्रस्थ ग्रीन में हाउस टैक्स जमा करने हेतु कैंप का आयोजन किया गया है, ताकि सम्मानित करदाताओं को हाउस टैक्स जमा करने में सहूलियत हो सके और 20% छूट का लाभ उठाया जा सके।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सम्मानित करदाताओं की सहूलियत हेतु महा अक्टूबर में 20% की छूट दी गई है जिसका आखरी अवकाश का दिन रविवार 24 अक्टूबर होने के कारण करदाताओं को निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक छूट का लाभ उठाने हेतु हाउस टैक्स जमा करे, 20% हाउस टैक्स छूट हेतु 31 अक्टूबर 2021 अंतिम तिथि है, सम्मानित करदाताओं की सहूलियत हेतु महा के अंतिम रविवार को हाउस टैक्स जमा करने हेतु कैंप लगवाए गए हैं करदाताओं से अपील है इसका लाभ अवश्य उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button