कृष्णा अपरा गार्डन (इंदिरापुरम) निवासियों ने किया श्रीमद-भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन

कृष्णा अपरा गार्डन सोसाइटी (इंदिरापुरम) के भक्तानुरागी निवासियों ने श्रीमद-भागवत पुराण ज्ञान कथा यज्ञ का आयोजन किया, यह कथा २५ अप्रैल २०२२ को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई, जिसमे सोसाइटी की महिलाओं ने कलश यात्रा में पूरे हर्षोल्लास के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया और सुमधुर भजनों पर नृत्य करते हुए श्री कृष्णा मंदिर से कथा स्थल तक पहुंचे I कथा व्यास आचार्य राजन दीक्षित जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्री पुराण कथा में उद्धृत श्री प्रभु के लीलाओं का वर्णन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया I
कथा के चतुर्थ दिवस पर श्री राम कृष्ण जन्म के वर्णन का अति अलौकिक शब्दों में वर्णन किया एवं सभी निवासियों ने कृष्णजन्म पर एक दुसरे को बधाई दी I सोसाइटी में इस कथा के दौरान मंगलमय वातावरण है एवं सभी निवासी कथा श्रवण में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है I प्रतिदिन कथा के विराम पर श्री प्रभु को अर्पित प्रसाद की व्यवस्था की गयी है एवं सभी निवासी कथा से आनंदित होकर प्रसाद ग्रहण करते है I कथा के कार्यक्रम के अनुसार ३० अप्रैल को श्री कृष्ण – रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन एवं ०१ मई को हवन एवं भंडारे के साथ कथा की समाप्ति होगी I सभी भक्त एवं कार्यकर्ता इस भव्य और दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सफल प्रयास कर रही है I



